बेंगलुरु
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जो 15 अप्रैल की रात को देखने को मिला वो किसी चमत्कार से कम नहीं था। सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। इसी के साथ हैदराबाद ने इस मैच में तमाम रिकॉर्ड्स बना डाले। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना ही सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 287 रन बना डाले। अब आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर एकबार फिर सनराइजर्स हैदराबाद के नाम हो चुका है।
टी20 क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
सनराइजर्स हैदराबाद का 287 रन का स्कोर टी20 क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर नेपाल के नाम है। उन्होंने 20 ओवर में मंगोलिया के खिलाफ 3 विकेट पर 314 रन 2023 में बनाए थे।
सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ एक बार फिर आईपीएल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बना डाला। हैदराबाद ने 3 विकेट पर 287 रन ठोक डाले। आज तक आईपीएल में इतना बड़ा स्कोर नहीं बन पाया है।
ट्रैविस हेड ने आईपीएल इतिहास का ठोका चौथा सबसे तेज शतक
आपको बता दें कि ट्रैविस हेड ने यह आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक ठोका है। सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड आईपीएल में क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 30 गेंद में शतक जमाया था। वहीं इसके बाद लिस्ट में 37 बॉल पर सेंचुरी लगाने वाले युसूफ पठान। उनके बाद तीसरे नंबर पर 38 बॉल पर शतक लगाने वाले डेविड मिलर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा 22 छक्के ठोक डाले हैं। इससे पहले कभी आईपीएल में ऐसा नहीं हुआ।
