11.9 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeराज्यमुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 9 लोग घायल,...

मुंबई के बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 9 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Published on

नई दिल्ली

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह ट्रेन में चढ़ने की होड़ के दौरान मची भगदड़ में 9 लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह 5.56 बजे बांद्रा टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर घटी। बृहन्मुंबई नगर निगम के अधिकारी ने कहा कि दिवाली से पहले त्योहारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई।

बांद्रा से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 22921 स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आई और उसमें चढ़ने के लिए बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफॉर्म पर जमा हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साप्ताहिक ट्रेन गोरखपुर का समय बदला गया था और उसे सुबह 5:10 बजे रवाना होना था। लेकिन ट्रेन के समय में बदलाव के बाद यह प्लेटफॉर्म पर देरी से पहुंची। सुबह करीब 3 बजे प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ देखी गई और यात्रियों ने ट्रेन के जनरल डिब्बे में चढ़ने की कोशिश की, जिससे भगदड़ मच गई।

इन लोगों की हुई पहचान
बांद्रा भाभा अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर रितेश ने पुष्टि की है कि 9 लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया है। जिन लोगों को भर्ती कराया गया है उनमें, शब्बीर अब्दुल रहमान, परमेश्वर सुखदर गुप्ता, रवींद्र हरिहर चुमा, रामसेवक रवींद्र प्रसाद प्रजापति, संजय तिलकराम कांगे, दिव्यांशु योगेन्द्र यादव और मोहम्मद शरीफ शेख का नाम शामिल है। हालांकि, दो मरीजों इंद्रजीत साहनी और नूर मोहम्मद शेख की हालत गंभीर बनी हुई है और कड़ी निगरानी में हैं।

संजय राउत ने मोदी सरकार पर बोला हमला
बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ मामले पर अब विपक्षी दल मोदी सरकार पर हमलावर है। शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा, ‘जब से मोदी सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है और रेल मंत्री को फिर से जिम्मेदारी दी गई है, देश में 25 से अधिक बड़ी रेल दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 100 से अधिक लोगों की जान गई है। आप बुलेट ट्रेन, मेट्रो और हाई-स्पीड ट्रेनों की बात करते हैं और नितिन गडकरी हवा में बसें चलाने की बात करते हैं। लेकिन, जमीन पर सच्चाई क्या है? जिस तरह से यात्री घायल हुए, क्या इसके लिए रेल मंत्री ज़िम्मेदार नहीं हैं?’

महाराष्ट्र में जंगल राज- कांग्रेस नेता राशिद अल्वी
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि महाराष्ट्र में ‘जंगल राज’ है। वे कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार में सब कुछ ठीक होगा लेकिन, लेकिन महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार है। रेलवे उनके अधीन है, कानून-व्यवस्था उनके अधीन है, इसके बावजूद यात्रियों के साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं। रेलवे और महाराष्ट्र पर कौन भरोसा करेगा? मैं महाराष्ट्र की इस अक्षम सरकार की निंदा करता हूं।

 

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

सड़क हादसों में वरिष्ठ नागरिक समेत दो लोगों की मौत

भोपाल।बीते 24 घंटों में राजधानी के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों ने दो...

जितेंद्र सिंह बने एचएमएस के प्रदेश उपाध्यक्ष

भेल भोपाल ।पटेल नगर मैं मध्यप्रदेश राज्य एचएमएस का कार्यकारिणी का अधिवेशन संपन्न हुआ।...

More like this

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...