8.5 C
London
Saturday, January 24, 2026
Homeराज्यUP : लाठियां, पत्थरबाजी और फायरिंग... मेरठ में भिड़ गए एक ही...

UP : लाठियां, पत्थरबाजी और फायरिंग… मेरठ में भिड़ गए एक ही समुदाय के दो गुट, जमकर हुआ बवाल

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां के थाना जानी क्षेत्र के सिवाल खास में एक ही समुदाय (मुस्लिम) के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है. लोग एक-दूसरे पर फायरिंग करते और ईंट-पत्थर से हमले करते दिख रहे हैं. घटना का वीडियो भी वायरल है. 3 युवकों के घायल होने की सूचना है.

जानकारी के मुताबिक, दोनों गुटों में आपसी विवाद बताया जा रहा है. ये विवाद तब और गहरा गया जब एक दिन पहले दोनों गुटों में कहासुनी और गाली गलौज हुई थी. सुबह फिर से दोनों पक्ष सामने आए तो एक दूसरे पर हमला शुरू कर दिया. दोनों तरफ के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. 3 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. हालांकि, पुलिस ने अभी तक फायरिंग की बात कंफर्म नहीं की है.

वहीं, मेरठ में ही दूसरी जगह ईद के मौके पर नमाज के बाद कुछ लोगों ने नारेबाजी की और एक शख्स के हाथ में बोर्ड भी दिखा. जिसपर लिखा था सड़कों पर सिर्फ मुस्लिम नमाज नहीं पढ़ते हैं. पुलिस ने सभी को मौके से हटाया, लेकिन लोग नारेबाजी करते दिखे.

Latest articles

बीएचईएल झांसी में राजभाषा एवं गुणवत्ता वृत्त पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

भेल झांसी।सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी के जयंती...

बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने 61वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित किया

भेल हरिद्वार।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक  के. सदाशिव मूर्ति...

More like this

प्रदेश कर्मचारियों-पेंशनरों को 35 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा

भोपाल।राजस्थान और हरियाणा की तर्ज पर प्रदेश सरकार अपने 10 लाख से अधिक अधिकारियों,...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...