11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Home'अभी भी इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहा हूं...', रतन...

‘अभी भी इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहा हूं…’, रतन टाटा के निधन के बाद शांतनु नायडू की भावुक पोस्ट

Published on

नई दिल्ली

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन के तीन दिन बाद उनके भरोसेमंद सहयोगी शांतनु नायडू ने एक भावुक पोस्ट लिखी है। उसमें उन्होंने लिखा है कि उनके लिए यह स्वीकार करना कितना मुश्किल रहा है कि वे रतन टाटा को फिर कभी मुस्कुराते हुए नहीं देख पाएंगे। रतन टाटा का बुधवार देर रात 86 साल की उम्र में निधन हो गया था। उनके निधन से पूरा देश स्तब्ध और दुखी है। शांतनु नायडू रतन टाटा के सबसे करीबी रहे हैं। वह टाटा ट्रस्ट के सबसे युवा मैनेजर भी हैं।

नायडू ने पिछले तीन दिनों में उन्हें शोक संदेश भेजने वाले लोगों का भी धन्यवाद किया। इंस्टाग्राम पोस्ट में मुंबई के एक पुलिसकर्मी को आंसू भरी आंखों वाले नायडू को थपथपाते और सांत्वना देते हुए देखा जा सकता है। शांतनु ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘आखिरकार बैठकर चीजों को महसूस करने का मौका मिल रहा है। अभी भी इस बात को स्वीकार करने की कोशिश कर रहा हूं कि मैं उन्हें फिर कभी मुस्कुराते हुए नहीं देख पाऊंगा या उन्हें मुस्कुराने का मौका नहीं दे पाऊंगा।’

अजनबियों से मिले ढेरों संदेश
शांतनु ने पोस्ट में आगे लिखा है, ‘पिछले 3 दिनों में देश भर से अजनबियों ने ढेरों संदेश मिले हैं। इन्हें पढ़कर ऐसा लगता है जैसे कि आप और मैं सालों से परिवार का हिस्सा हैं। हर बार जब मुझे लगता था कि दुख खत्म हो जाएगा, तो आप में से किसी एक का कोई संदेश या इशारा मुझे थोड़ा सा हौसला देता था। मुंबई के ये उदार पुलिसकर्मी इतने दयालु थे कि उन्होंने पूरे शहर को गले लगाया। यह एक विदाई उपहार की तरह लगा। धन्यवाद, मैं सच में यही कह रहा हूं।’

यूजर्स ने दिए रिएक्शंस
30 वर्षीय शांतनु की इस पोस्ट को दो घंटे के भीतर 27 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं 700 से ज्यादा यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘शांतनु भाई, वह हमेशा आपके साथ रहेंगे। सर अपने दोस्तों को कभी अकेला नहीं छोड़ेंगे। हम सभी उनके विचारों का अनुसरण करेंगे। मजबूत रहो भाई!’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘उम्मीद है कि अब आप बेहतर महसूस कर रहे होंगे! मुस्कुराते रहिए और दयालुता बनाए रखिए.. मुझे उम्मीद है कि उनकी मुस्कान और दयालुता के प्रति प्रतिबद्धता आपके साथ रहेगी।’

अंतिम संस्कार में छलक पड़े थे आंसू
रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शांतनु की आंखें छलक उठी थीं। रोते हुए शांतनु का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में नायडू गुरुवार शाम को मुंबई के वर्ली में इलेक्ट्रिक श्मशान घाट पर रतन टाटा के अंतिम संस्कार के दौरान रोते हुए दिखाई दिए थे।

Latest articles

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

More like this

भारत को महंगा पड़ सकता है अमेरिका-चीन ‘सीजफायर’, ड्रैगन के सामने कितने दिन टिक पाएंगे हम!

नई दिल्ली घरेलू शेयर बाजार में तेजी का माहौल था। निवेशक खुश थे। अप्रैल से...

नग्न होकर बुजुर्ग को उकसाने वाली लड़की और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, राजस्थान में ऐसे कर रहे थे गंदी हरकतें

जैसलमेर एक सप्ताह पहले एक कपल जैसलमेर घूमने आया था। सम के धोरों में घूमने...

कराची बेकरी हैदराबाद में तोड़फोड़, जमकर बवाल, जानें सिंधी परिवार के इस भारतीय ब्रांड पर 72 साल बाद क्या विवाद

हैदराबाद लोगों के एक समूह ने हैदराबाद की 'कराची बेकरी' के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...