11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeट्रंप टैरिफ से टेंशन में शेयर बाजार, Sensex 1100 अंक टूटा... ये...

ट्रंप टैरिफ से टेंशन में शेयर बाजार, Sensex 1100 अंक टूटा… ये 10 स्टॉक खुलते ही बिखरे

Published on

नई दिल्ली,

शेयर बाजार में मंगलवार को खुलने के साथ ही कोहराम मचा हुआ नजर आया. एक घंटे के कारोबार के दौरान ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूट गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 200 अंक से ज्यादा फिसलकर ट्रेड करता दिखा. इस बीच शुरुआती कारोबार में ही Infosys और HCL Tech का शेयर धराशायी नजर आया. बाजार में ये बड़ी गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ लागू किए जाने से एक दिन पहले देखने को मिली है.

सेंसेक्स-निफ्टी की खराब शुरुआत
शेयर मार्केट में मंगलवार को रेड जोन में कारोबार की शुरुआत हुई. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 77,414.92 की तुलना में फिसलकर 76,882.58 के स्तर पर ओपन हुआ. इसके बाद इसमें गिरावट और एक घंटे के कारोबार के दौरान ही ये 1000 अंक से ज्यादा टूट गया. सुबह 11 बजे के आस-पास BSE SENSEX 1,112.74 अंक या 1.43% की गिरावट लेकर 76,310 के करीब ट्रेड कर रहा था. सेंसेक्स की तरह ही निफ्टी ने भी अपने पिछले बंद 23,519.35 की तुलना में बुरी तरह टूटकर 23,341.10 पर ओपन हुआ और कुछ ही देर में 281.15 अंकों की तगड़ी गिरावट लेते हुए 23,238.20 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया.

इन 10 शेयरों का सबसे बुरा हाल
शेयर बाजार में आई जोरदार गिरावट के बीच सबसे ज्यादा फिसलने वाले 10 शेयरों के बारे में बात करें, तो लार्जकैप कंपनियों में शामिल Bajaj Finserv Share (3.04%), Infosys Share (3.03%), HDFC Bank Share (2.71%), Bajaj Finance Share (2.52%), HCL Tech Share (2.30%), Axis Bank Share (2.10%) तक टूटकर कारोबार कर रहे थे. वहीं दूसरी ओर TCS Share (2%), SunPharma Share (1.80%), Tech Mahindra Share (1.65%) और Titan Share (1.60%) की गिरावट में थे.

मिडकैप और स्मॉलकैप पर एक नजर
अब बात करते हैं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के बारे में, तो Midcap में शामिल PSB Share (18.73%), UCO Bank Share (7.67%), Voltas Share (5.98%), Godrej India Share (5.57%), M&M Finance (4.15%) की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. इसके अलावा स्मॉलकैप शेयरों में Hatsun Share (5.83%), Doms Share (5.52%), Blue Jet Share (5%) तक टूट गया था.

कल से Trump का रेसिप्रोकल टैरिफ
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने रेसिप्रोकल टैरिफ या पारस्परिक टैरिफ का ऐलान किया है और ये कल यानी 2 अप्रैल से भारत समेत अन्य देशों पर लागू हो सकता है. इस Trump Tariff ने बाजार की टेंशन बढ़ाने का काम किया है. सोमवार को जब भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में ईद के मौके पर छुट्टी थी, तब एशियाई बाजारों में टैरिफ का डर साफ देखने को मिला था. जापान के निक्केई से लेकर हांगकांग के हैंगसैंग तक क्रैश हो गए थे.

क्या है Reciprocal Tariff?
रेसिप्रोकल टैरिफ यानी जब एक देश किसी दूसरे देश से आयातित वस्तुओं पर टैरिफ (आयात शुल्क) लगाता है, तो दूसरा देश भी उसी अनुपात में उस देश के उत्पादों पर टैरिफ लगा देता है. इसे सरल भाषा में ‘जैसे को तैसा’ नीति कहा जा सकता है. उदाहरण के लिए, अगर कोई देश अमेरिकी उत्पादों पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाता है, तो अमेरिका भी उस देश से आने वाले सामान पर 10 प्रतिशत का ही टैरिफ लगाएगा.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...