17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराजनीतिमुझे रोकने से कुछ नहीं होगा, अपराध रोकिये ...', खुद पर...

मुझे रोकने से कुछ नहीं होगा, अपराध रोकिये …’, खुद पर हुए हमले के बाद क्या बोले अरविंद केजरीवाल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में खुद पर हुए हमले को लेकर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को घेरा है. पूर्व सीएम ने सवाल खड़े करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पूछा है कि मुझे रोकने से क्या होगा? AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ”अमित शाह जी, मुझे रोकने से क्या होगा, दिल्ली से क्राइम रोकिए. क्या मुझे रोकने से दिल्ली में अपराध कम हो जाएगा? मुझे रोकने से क्या दिल्ली में खुलेआम शूट-आउट होने बंद हो जाएंगे? क्या दिल्ली की महिलाएं सुरक्षित हो जाएंगी? क्या दिल्ली के व्यापारी सुरक्षित हो जाएंगे?”

सीएम आतिशी और सौरभ भारद्वाज का BJP पर हमला
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, मंत्री सौरभ भारद्वाज समेत कई और नेताओं ने अरविंद केजरीवाल पर हमले को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. सीएम आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी पर हमला करने वाला बीजेपी का गुंडा है. आतिशी ने दावा करते हुए हमला करने वाले का नाम अशोक कुमार झा बताया.

अरविंद केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश की गई- भारद्वाज
दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, ”आज दिल्ली के बीचोबीच अरविंद केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश की गई. ये बहुत ही गंभीर बात है. जब से अरविंद केजरीवाल जी पदयात्रा कर रहे हैं, लोगों से मिल रहे हैं. बीजेपी को तीसरी बार दिल्ली में हार नजर आ रही है. जब कोई हारता है तो बेईमानी करके जीतने की कोशिश करता है. बीजेपी बेईमानी पर उतर आई है.” बता दें कि दिल्ली में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...