12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयस्कूटी रोकी, पैर छुए और... दिल्ली के फर्श बाजार में दिवाली के...

स्कूटी रोकी, पैर छुए और… दिल्ली के फर्श बाजार में दिवाली के दिन खूनी खेल, CCTV वीडियो में देखिए कब क्या हुआ

Published on

नई दिल्ली

दिवाली की रात यमुनापार के शाहदरा जिला स्थित फर्श बाजार में अनहोनी हो गई। दीपावली मना रहे चाचा-भतीजे पर दो बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। इस घटना में चाचा और भतीजे की मौत हो गई तो वहीं बेटा घायल बताया जा रहा है। घटना की रात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने के लिए टेक्निकल सर्विलांस की भी मदद ले रही है।

कैसे हुई पूरी घटना, जानिए आंखों-देखा हाल
दिल्ली के शाहदरा जिले के फर्श बाजार स्थित एक मकान के बाहर पिता-पुत्र दिवाली मना रहे थे। तभी स्कूटी से दो शख्स उनके पास आए। उनमें से एक ने मृतक आकाश का पैर छुआ। इसके बाद उसके साथ वाला साथी स्कूटी से उतरकर साथ में खड़ा हो गया। पिता-पुत्र और वो दोनों आरोपी के बीच बातचीच शुरू हो गई। बातचीत के तुरंत बाद आकाश घर के अंदर गए, तभी दो में से एक शख्स ने पैंट की जेब से रिवॉल्वर निकाला और अंदर गए आकाश और उनके भतीजे पर गोली चला दी।

जमीनी विवाद का है मामला
फायरिंग का शोर सुनकर घरवालों ने चीख-पुकार मचा दी। इसके बाद बदमाश वहां से चंपत हो गए। बेटे ने उनका पीछा भी किया लेकिन उसे भी गोली मारतर घायल कर दिया। भतीजे की पहचान 17 साल के ऋषभ के रूप में हुई है। परिवार और प्रत्यक्षदर्शीयों ने पुलिस को बताया की दो हमलावर स्कूटी पर सवार होकर आए थे। आगे की पूछताछ में पता चला की जमीन विवाद में यह सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक युवक की मां ने एक हमलावर को पहचान भी लिया है। दीपावली पर हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस ने दोनों बॉडी को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है, घायल का इलाज चल रहा है। आरोपियों का पता लगाने के लिए टेक्निकल सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है और सीसीटीवी फुटेज की भी।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...