11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeभोपालकथावाचक प्रदीप मिश्रा फिर विवाद में घिरे, ताप्ती के अपमान का लगा...

कथावाचक प्रदीप मिश्रा फिर विवाद में घिरे, ताप्ती के अपमान का लगा आरोप, भक्त बोले- माफी नहीं मांगी तो…

Published on

बैतूल ,

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में पंडित प्रदीप मिश्रा की आवाज होने का दावा किया जा रहा है. इसमें सुविख्यात कथावाचक ने ताप्ती नदी को शापित बताया है. इसे लेकर अब ताप्ती भक्तों में नाराजगी देखने को मिल रही है. उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा को अल्टीमेटम देकर माफी मांगने को कहा है.

वायरल वीडियो के प्रदीप मिश्रा कहते नजर आ रहे हैं कि यमुना जी ने ताप्ती जी को शाप दिया था, इसलिए ताप्ती नदी में अस्थियां गल जाती हैं.ताप्ती को शापित नदी बताने को लेकर भक्तों ने अब प्रदीप मिश्रा से पुण्य सलिला मां सूर्यपुत्री ताप्ती के दरबार में आकर माफी मांगने की मांग की है. यह भी चेतावनी दी है कि 13 जुलाई 2024 को पुण्य सलिला मां सूर्यपुत्री ताप्ती जन्मोत्सव के पहले ताप्ती जन्मस्थली मुलतापी में आकर माफी मांगते हैं तो ठीक है, नहीं तो प्रदीप मिश्रा का ताप्तीचंल में विरोध किया जाएगा.

मां सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर पंवार का कहना है, पंडित प्रदीप मिश्रा सिद्ध करें कि ताप्ती शापित नदी है. इस बात का क्या आधार? क्या उनके पास प्रमाण है? क्योकि ताप्ती नदी में यमुना के शाप के चलते अस्थियां नहीं गलतीं, बल्कि ताप्ती को शक्तियों के कारण मृत व्यक्तियों को मोक्ष प्राप्त होता है. प्रदीप मिश्रा को पता ही नहीं है कि ताप्ती नदी का प्रभाव और धार्मिक महत्व क्या है. दुनिया की एक मात्र नदी है जिसके आंचल में विसर्जित अस्थियों को मात्र तीन दिन में मोक्ष प्राप्त होता है.

इस मामले में मुलताई स्थित माता ताप्ती मंदिर के मुख्य पुजारी सौरभ जोशी ने पंडित प्रदीप मिश्रा पर ताप्ती जी के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा है, वह मुलताई आकर मां ताप्ती से माफी मांगें, अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा.

ताप्ती माता मंदिर पुजारी सौरभ जोशी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया है. कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है] जिसमें मां ताप्ती को यमुना जी द्वारा दिए गए शाप की बात कही गई है. लेकिन ऐसा कुछ नहीं है और किसी साहित्य में ऐसा नहीं लिखा.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...