13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्ययूपी से लेकर उत्तराखंड तक तेज भूकंप के झटके, काफी देर तक...

यूपी से लेकर उत्तराखंड तक तेज भूकंप के झटके, काफी देर तक महसूस हुए झटके… नेपाल था भूकंप का केंद्र

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में शनिवार की शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहे। काफी देर तक झटके लगने से लोगों को इसका एहसास हुआ। भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है। देर शाम 7.57 बजे भूकंप के झटके लगे। राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा और गाजियाबाद तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। दफ्तरों में काम कर रहे लोगों के साथ-साथ घरों में रह रहे लोग भी भूकंप के झटकों के कारण परेशान दिखे। पिछली बार देर रात करीब 1 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके लगे थे। इस कारण सो रहे लोगों को अधिक अहसास नहीं हुआ। लेकिन, शनिवार की देर शाम घरों में बैठे लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया।

राजधानी लखनऊ के विनय खंड में रहने वाले विनय मिश्रा ने बताया कि शाम को बैठे परिवार से बात कर रहे थे। इसी दौरान अचानक चेयर हिलने लगी। हमें लगा कि बच्चे हिला रहे होंगे। लेकिन, गौर से देखा तो घर में रखी सभी चीजें हिलती दिखीं। इसके बाद हम सब परिवार के साथ बाहर निकल गए। काफी देर से बाहर ही बैठे हैं। कुछ स्थिति प्रकार की बात अमित सिंह और हरीश कुमार भी करते दिखे। हालांकि, राजकुमार सिंह ने कहा कि हमें भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए। पहले तल पर रहने वाले राजकुमार ने कहा कि मैं अपनी पोती के साथ खेल रहा था। पत्नी और बहू किचन में थी। इस कारण हमें पता नहीं चला। बाहर से लोगों ने भूकंप आने की बात कही तो हम भी बाहर आ गए।

9 को आया था पहली बार भूकंप
यूपी समेत देश के कई हिस्सों में 9 नवंबर को पहली बार भूकंप आया था। इस भूकंप का केंद्र भी नेपाल था। 9 नवंबर की राज 1 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया गया था। नेपाल में भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई थी। यूपी से लेकर दिल्ली तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेपाल में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र बिंदु था।

एक बार फिर नेपाल में ही केंद्र
शनिवार की शाम 7 बजकर 57 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र भी नेपाल ही बताया जा रहा है। जमीन के 10 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था। रेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई। हालांकि, भूकंप की टाइमिंग पिछली बार की तुलना में इस बार अधिक रही। छह से सात सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूपी की राजधानी लखनऊ के साथ नोएडा, गाजियाबाद और उत्तराखंड के देहरादून से लेकर पिथौरागढ़ तक भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस किए गए।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...