8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयहिजाब के विरोध में छात्रा ने उतार दिए कपड़े, ईरान की यूनिवर्सिटी...

हिजाब के विरोध में छात्रा ने उतार दिए कपड़े, ईरान की यूनिवर्सिटी में लड़की की बगावत!

Published on

तेहरान,

ईरान में महिलाएं लंबे समय से हिजाब का विरोध कर रही हैं. हाल ही में एक महिला ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए बीच सड़क पर अपने कपड़े उतार दिए. ऑनलाइन वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश के सख्त इस्लामिक ड्रेस कोड के विरोध में शनिवार को एक महिला ने ईरानी विश्वविद्यालय में अपने कपड़े उतार दिए.

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी की एक ब्रांच के सुरक्षा गार्डों को एक अज्ञात महिला को हिरासत में लेते हुए देखा जा सकता है. यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता अमीर महजोब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘पुलिस स्टेशन में पता चला कि वह गंभीर मानसिक दबाव से पीड़ित थी और उसे कोई मनोविकार भी था.’

विरोध में उतारे कपड़े
हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि महिला ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए जानबूझकर कपड़े उतारे थे. एक्स पर एक यूजर ने वीडियो के साथ लिखा, ‘ज्यादातर महिलाओं के लिए, सार्वजनिक रूप से अंडरवियर में रहना सबसे बुरी बात है. यह अनिवार्य हिजाब को लेकर अधिकारियों के मूर्खतापूर्ण आग्रह की प्रतिक्रिया है.’

महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. ईरानी अखबार Hamshahri ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, ‘एक जानकार सूत्र ने बताया कि इस कृत्य के लिए जिम्मेदार महिला को गंभीर मानसिक समस्याएं हैं और जांच के बाद संभवतः उसे एक मेंटल हॉस्पिटल में ट्रांसफर कर दिया जाएगा.’

2022 में शुरू हुए थे प्रदर्शन
ईरान में हिजाब का त्यागकर अधिकारियों को चुनौती देने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है. इसकी शुरुआत सितंबर 2022 में कथित तौर पर हिजाब नियमों का उल्लंघन करने के लिए नैतिकता पुलिस की हिरासत में एक ईरानी कुर्द महिला की मौत के बाद देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों से हुई थी. ईरानी शासन और सुरक्षाबलों ने हिंसक ढंग से विद्रोह को दबाने का प्रयास किया था जिसमें कई लोगों की मौत भी हो गई थी.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...