11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिये भारतीय शिष्टाचार है क्या? विदेश मंत्री को लेकर शब्दों की मर्यादा...

ये भारतीय शिष्टाचार है क्या? विदेश मंत्री को लेकर शब्दों की मर्यादा भूले सुब्रमण्यम स्वामी

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर हमला किया है। स्वामी ने विदेश मंत्री को ट्वीट में लिखा कि ग्लोरिफाइड वेटर जयशंकर एससीओ सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आए पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की आवभगत में जुटे थे। स्वामी ने ट्वीट में आगे कहा कि यहां तक कि जयशंकर ने बिलावल भुट्टों के साथ हाथ भी मिलाया। बैठक के बाद जब वह मीडिया से मुखातिब हुए तो पाकिस्तानी विदेश मंत्री को गाली देने लगें। विदेश मंत्री को लेकर भाषा की मर्यादा भूलने पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने स्वामी को आईना दिखा दिया।

ये भारतीय शिष्टाचार है क्या?
स्वामी इस पर ही नहीं रुके। उन्होंने आगे लिखा कि जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर बिलावल भुट्टो को भला बुरा कह रहे थे उस समय पाकिस्तानी विदेश मंत्री भारत में ही थे। स्वामी ने लिखा कि यह हिंदू शिष्टाचार नहीं बल्कि पाकिस्तानी तहजीब है। उन्होंने आगे लिखा कि क्या वेटर संक्रमित हो गया है? स्वामी के इस ट्वीट के सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उन्हें आइना दिखाया। यूजर @worldofvipul ने लिखा कि क्या आपको लगता है कि भारत के विदेश मंत्री को वेटर कहना हिंदू शिष्टाचार है? एक अन्य यूजर ने लिखा कि हमारे देश के वित्त मंत्री के खिलाफ आपकी भाषा अनुचित है स्वामी जी। यकीन नहीं होता अगर आपको एहसास हो रहा है। जब कोई आप पर अत्याचार कर रहा हो तो दूसरा शिष्टाचार का पालन नहीं कर सकता। हालांकि, स्वामी ने फिर एक ट्वीट में लिखा कि वेटर के वेस्टर्न कपड़े पहनना बंद करें। वह एक मंत्री हैं। उन्हें भारत को ऐसा दर्शाना चाहिए जो कि भारत है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री आए थे भारत
पाकिस्तान के विदेश मंत्री गोवा में आयोजित एससीओ के विदेश मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने के भारत आए थे। इस दौरान भारतीय विदेश मंत्री ने परोक्ष रूप से पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देने की बात कही थी। इतना ही नहीं जयशंकर ने बिलावल भुट्टों को आतंकियों को प्रवक्ता भी बताया था। वहीं, बिलावल ने भी पाकिस्तान जाकर भारत के खिलाफ जहर उलगना शुरू कर दिया था। बिलावल का कहना था कि भारत आतंकवाद को कूटनीति का हथियार बना रहा है।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...