9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्य'अपराधियों का साथ, वक्फ संपत्तियों पर कब्जा', तेजस्वी को इस दिग्गज नेता...

‘अपराधियों का साथ, वक्फ संपत्तियों पर कब्जा’, तेजस्वी को इस दिग्गज नेता ने तो बहुत कुछ सुना डाला

Published on

पटना:

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के ‘वक्फ बिल को कूड़ेदान में फेंक देंगे’ वाले बयान पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैं तेजस्वी यादव से पूछना चाहता हूं कि वक्फ बोर्ड ने जिन जमीनों पर कब्जा किया है, क्या वो उन्हें मुक्त नहीं कराएंगे?

तेजस्वी का काम अपराधियों को साथ रखना- BJP
भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, ‘तेजस्वी यादव खुद तो पढ़े-लिखे नहीं हैं और पढ़ना भी नहीं चाहते हैं। तेजस्वी यादव का एकमात्र काम अपराधियों को अपने साथ रखना है। इस देश में 37 लाख 30 हजार एकड़ वक्फ बोर्ड की संपत्ति है। इसमें मात्र 30 हजार एकड़ की संपत्ति बिहार में है। बिहार में 700 ऐसी संपत्तियां हैं, जिन पर जबरन कब्जा किया गया है। मैं तेजस्वी यादव से पूछना चाहता हूं कि वक्फ बोर्ड ने जिन जमीनों पर कब्जा किया है, क्या वह उन्हें मुक्त नहीं कराएंगे?’

दभंगा में सबसे ज्यादा वक्फ की संपत्ति पर कब्जा- BJP
उन्होंने आगे कहा, ‘हम हर 3 साल में सुनते हैं कि जब दरभंगा में चुनाव होता है, तो लाठी-डंडे और गोलियां चलती हैं। मुझे पता चला कि दरभंगा में वक्फ की सबसे अधिक संपत्तियां अजमेर दरगाह की हैं, लेकिन अजमेर दरगाह को आज तक एक भी पैसा दरभंगा से नहीं भेजा गया है। फ्रेजर रोड पर जितनी भी संपत्ति है, उसका एक बड़ा हिस्सा वक्फ बोर्ड का है। लालू यादव के समय में इस जमीन पर उन्होंने कब्जा कर लिया था।’

बिहार में वक्फ बोर्ड से किसी गरीब का भला नहीं- BJP
संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में आज तक वक्फ बोर्ड की जमीन से किसी गरीब का भला नहीं हुआ है और न भविष्य में होगा। तेजस्वी यादव ने अपने जीवन में केवल मुस्लिम अपराधियों को ही सपोर्ट किया है और नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यकों के बड़े तबके के बेटे-बेटी को नौकरी देने का काम किया है। सरकार इसी वक्फ बोर्ड की संपत्ति से नौकरी देगी, जिस वक्फ बोर्ड की जमीन से आज तक एक गरीब को मदद नहीं मिली।

अस्तित्व में आ गया नया वक्फ कानून
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ (संशोधन) बिल को शनिवार को मंजूरी दे दी। नए कानून को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बिल (अब कानून) पर 2 अप्रैल को लोकसभा और 3 अप्रैल को राज्यसभा में चर्चा के बाद पास हुआ था।

 

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...