13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यराजस्थान के 748 संविदाकर्मियों को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, हुए...

राजस्थान के 748 संविदाकर्मियों को सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी राहत, हुए परमानेंट, अब यहां करेंगे काम

Published on

जयपुर

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार की विशेष अनुमति याचिका को खारिज करते हुए संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता साफ कर दिया है। बता दें कि हाई कोर्ट ने अपने फैसले में लोक जुंबिश परिषद के तहत कार्यरत कर्मचारियों को सर्व शिक्षा अभियान में समायोजन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इस पर चुनौती देते हुए राजस्थान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष याचिका दायर की थी। इधर, सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब प्रदेश के 748 संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नियमितीकरण का रास्ता साफ
सुप्रीम कोर्ट में संविदा कर्मचारियों के मामल में न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई की। इस दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से इन कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली। इसके साथ इन कर्मचारियों के नियमितीकरण का रास्ता साफ हो गया है। इस दौरान राजस्थान सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव मंगल शर्मा ने और संविदा कर्मचारियों की ओर से अधिवक्ता जितिन चतुर्वेदी ने पक्ष रखा था।

748 संविदा कर्मचारियों में फैल गई खुशी की लहर
इधर, अपने हक के लिए लड़ रहे 748 संविदा कर्मचारियों में इस फैसले से खुशी की लहर फैल गई हैं। कोर्ट के फैसले के बाद करीब 748 संविदा कर्मचारी सर्व शिक्षा अभियान के तहत समायोजित किए जाएंगे। इसके चलते संविदा कर्मचारियों को अब स्थायी कर्मचारियों के समान वेतन और सुविधाएं मिलेंगी। इधर, इस फैसले के बाद अतिरिक्त महाधिवक्ता शिव मंगल शर्मा ने कहा कि इस आदेश से राज्य सरकार पर वित्तीय और प्रशासनिक असर पड़ेगा। अब इस आदेश पर सरकार पुनर्विचार याचिका दाखिल करने पर विचार कर सकती है।

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...