12.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराजनीति'सुप्रीम कोर्ट धार्मिक युद्ध के लिए जिम्मेदार', MP निशिकांत के बयान पर...

‘सुप्रीम कोर्ट धार्मिक युद्ध के लिए जिम्मेदार’, MP निशिकांत के बयान पर बवाल, BJP बोली- हमारा लेना-देना नहीं

Published on

ई दिल्ली

‘सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमा से बाहर जा रहा है। देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। देश में गृहयुद्ध के लिए CJI जिम्मेदार है।’ ये बयान भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने दिया है, जिसको लेकर देशभर में विवाद हो रहा है। खुद भाजपा ने सांसद निशिकांत दुबे के बयान से किनारा कर लिया है और कहा है कि हमारा इस बयान से कोई लेना-देना नहीं है।

सांसद निशिकांत दुबे का ये बयान सुप्रीम कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति को विधेयकों पर फैसला लेने के लिए एक समय सीमा तय करने वाली टिप्पणी पर आया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार (19 अप्रैल) देर रात 11 बजकर 21 मिनट पर ट्वीट करते हुए कहा, ”भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और दिनेश शर्मा का न्यायपालिका एवं देश के चीफ जस्टिस पर दिए गए बयान से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। यह इनका व्यक्तिगत बयान है, लेकिन भाजपा ऐसे बयानों से न तो कोई इत्तेफाक रखती है और न ही कभी भी ऐसे बयानों का समर्थन करती है। भाजपा इन बयान को सिरे से खारिज करती है।”

जेपी नड्डा ने आगे लिखा,
”भारतीय जनता पार्टी ने सदैव ही न्यायपालिका का सम्मान किया है, उनके आदेशों और सुझावों को सहर्ष स्वीकार किया है क्योंकि एक पार्टी के नाते हमारा मानना है कि सर्वोच्च न्यायालय सहित देश की सभी अदालतें हमारे लोकतंत्र का अभिन्न अंग हैं तथा संविधान के संरक्षण का मजबूत आधारस्तंभ हैं। मैंने इन दोनों को और सभी को ऐसे बयान ना देने के लिए निर्देशित किया है।”

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा,
”देश में धार्मिक युद्ध भड़काने के लिए सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार है। देश में गृहयुद्ध के लिए CJI (चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया) जिम्मेदार है। सुप्रीम कोर्ट अपनी सीमाओं से बाहर जा रहा है। अगर हर बात के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ता है तो संसद और विधानसभा बंद कर देनी चाहिए। आप (सुप्रीम कोर्ट) किसी अपॉइंटिंग अथॉरिटी को निर्देश कैसे दे सकते हैं। सीजेआई की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं। संसद इस देश का कानून बनाती है। आप उस संसद को निर्देश देते हैं? अगर अब कोर्ट ही कानून बनाएगा तो संसद बंद कर दें।”

सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर विपक्षी नेताओं ने क्या कहा?
🔴 ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ सांसद निशिकांत दुबे की टिप्पणी के बाद भाजपा पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा, “आप लोग (भाजपा) ट्यूबलाइट हैं… इस तरह से अदालत को धमकी दे रहे हैं… क्या आप जानते हैं कि (अनुच्छेद) 142 (संविधान का) क्या है?, इसे बीआर अंबेडकर ने बनाया था… भाजपा धोखाधड़ी कर रही है और धार्मिक युद्ध की धमकी दे रही है… आप लोग सत्ता में हैं और आप इतने कट्टरपंथी हो गए हैं कि आप अदालत को धार्मिक युद्ध की धमकी दे रहे हैं। मोदी जी, अगर आप इन लोगों को नहीं रोकेंगे तो देश कमजोर हो जाएगा। देश आपको माफ नहीं करेगा और कल आप सत्ता में नहीं रहेंगे।”

🔴 कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने निशिकांत दुबे पर निशाना साधते हुए कहा, “निशिकांत दुबे जैसे उपद्रवी सांसद में अपने आकाओं के आदेश के बिना सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई के खिलाफ मुंह खोलने की हिम्मत नहीं है। नड्डा, आप कब तक राम बोलेंगे और छुरा घोंपेंगे?”

🔴 कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, ‘भाजपा जानबूझकर सुप्रीम कोर्ट को निशाना बना रही है क्योंकि इलेक्टोरल बॉन्ड जैसे कई मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सरकार ने जो किया है वह असंवैधानिक है।”

🔴 आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “निशिकांत दुबे ने बहुत ही घटिया बयान दिया है। उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट निशिकांत दुबे के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेकर अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू करेगा और उन्हें जेल भेजेगा।”

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...