29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeसुष्मिता सेन ने फ्लॉन्ट की सगाई की अंगूठी, क्या कर ली है...

सुष्मिता सेन ने फ्लॉन्ट की सगाई की अंगूठी, क्या कर ली है ललित मोदी संग इंगेजमेंट?

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के अफेयर की खबरों ने सनसनी मचा दी है। गुरुवार को अचानक ललित मोदी ने सुष्मिता सेन संग मालदीव और sardinia वेकेशन की तस्वीरें शेयर की। इन्हें देख यूजर्स से लेकर सेलेब्स हक्का बक्का रह गए। अब एक बार फिर दोनों के रिश्ते से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर चर्चा चल पड़ी है कि सुष्मिता सेन ने क्या ललित मोदी संग सगाई कर ली है। जी हां, ललित मोदी ने जो पर्सनल तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें लोगों का ध्यान अब सुष्मिता सेन की अंगूठी पर गया है।

Lalit Modi ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन संग कई तस्वीरें शेयर कीं। इतना ही नहीं, ललित मोदी ने ट्विटर पर डीपी भी सुष्मिता सेन संग वाली लगाई हुई है। अब आलम ये है कि चारों तरफ सुष्मिता सेन और ललित मोदी की लवलाइफ और प्राइवेट तस्वीरों का जिक्र हो रहा है। खैर अभी तक सुष्मिता सेन इस पूरे मसले पर रिएक्ट नहीं किया है।

ललित मोदी सुष्मिता सेन की सगाई!
सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के हाथों में एंगेजमेंट रिंग देखकर फैंस चर्चा कर रहे हैं कि ललित मोदी संग आर्या एक्ट्रेस ने सगाई तो नहीं कर ली। इसकी दूसरी वजह ये है कि जब ललित मोदी ने ये तस्वीरें शेयर की थी तो एक्ट्रेस को बेटरहाफ भी बताया था। हालांकि भी दूसरे पोस्ट में उन्होंने ये कहा कि वह फिलहाल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

6 महीने पहले हुआ था सुष्मिता सेन का ब्रेकअप
पिछले साल सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का ब्रेकअप हुआ था। दोनों ने करीब दो साल तक डेट किया और फिर ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप की असल वजह तो सुष्मिता सेन ने कभी नहीं बताई लेकिन उन्होंने कहा कि वह अभी भी दोस्त है।

क्यों नहीं की अब तक सुष्मिता सेन ने शादी
पिछले महीने सुष्मिता सेन ट्विंकल खन्ना के ट्वीक शो में नजर आई थीं। इस दौरान सुष्मिता सेन ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बातचीत की थी। एक्ट्रेस ने ये भी बताया था कि आखिर उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की है। उन्होंने कहा था कि उनके बच्चे हमेशा से उनकी पहली प्रायरेरिटी रहे हैं। वह नहीं चाहती शादी के बाद किसी आदमी की वजह से वह इन सबसे दूर हो जाएं।

सुष्मिता सेन का बॉलीवुड करियर
साल 1994 में सुष्मिता सेन मिस इंडिया और फिर मिस यूनिवर्स बनी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में विक्रम भट्ट की दस्तक से कदम रखा और बैक टू बैक कई फिल्में की। कुछ समय पहले उन्होंने आर्या वेब सीरीज से सक्सेसफुल ओटीटी डेब्यू भी किया। जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का ओटीटी के लिए बेस्ट एक्टर फीमेल अवॉर्ड भी मिला।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...