9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिस्वाति मालीवाल बोलीं- ‘पार्टी के बड़े नेता ने मुझे फोन किया… पर्सनल...

स्वाति मालीवाल बोलीं- ‘पार्टी के बड़े नेता ने मुझे फोन किया… पर्सनल फोटो लीक करने का दबाव’

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर पार्टी पर सवाल खड़े किए और हैं पार्टी के ही एक वरिष्ठ नेता के फोन कॉल का हवाला देते हुए आरोप लगाए हैं।सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके ऊपर स्वाति मालीवाल ने सीएम हाउस में मारपीट के आरोप लगाए थे।

अब सोशल मीडिया पर स्वाति मालीवाल ने लिखा है कि उन्हें पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कॉल आया था और वह कई बातों का खुलासा कर रहे थे।स्वाति मालीवाल ने लिखा,”कल पार्टी के एक बड़े नेता का फोन आया। उसने बताया कैसे सब पर बहुत ज़्यादा दबाव है, स्वाति के ख़िलाफ़ गंदी बातें बोलनी हैं, उसकी पर्सनल फ़ोटोज़ लीक करके उसे तोड़ना है।”

स्वाति मालिवाल ने और क्या लिखा?
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल लगातार आप पर कई आरोप लगा रही हैं। अब उन्होंने एक्स पर लिखा,”पार्टी के एक बड़े नेता का फोन आया। उसने बताया कैसे सब पर बहुत ज़्यादा दबाव है, स्वाति के ख़िलाफ़ गंदी बातें बोलनी हैं, उसकी पर्सनल फ़ोटोज़ लीक करके उसे तोड़ना है। ये बोला जा रहा है कि जो उसको सपोर्ट करेगा उसको पार्टी से निकाल देंगे। किसी को PC करने की और किसी को ट्वीट्स करने की ड्यूटी मिली है। किसी की ड्यूटी है अमरीका में बैठे वॉलंटियर्स को फ़ोन करके मेरे ख़िलाफ़ कुछ निकलवाना। आरोपी के कुछ करीबी बीट रिपोर्टर्स की ड्यूटी है कुछ फ़र्ज़ी स्टिंग ऑपरेशन बनाकर लाओ।”

आरोपी बहुत शक्तिशाली आदमी है’
स्वाति मालीवाल ने आगे लिखा,”मुझे इनसे कोई नाराज़गी नहीं है, आरोपी बहुत शक्तिशाली आदमी है। बड़े से बड़ा नेता भी उससे डरता है। किसी की हिम्मत नहीं उसके ख़िलाफ़ स्टैंड ले पाए। मैं किसी से उम्मीद भी नहीं करती। दुख इस बात का लगा कि दिल्ली की महिला मंत्री कैसे हंसते मुस्कुराते पार्टी की एक पुरानी महिला साथी का चरित्र हरण कर रही है। मैंने अपनी स्वाभिमान की लड़ाई शुरू की है, इंसाफ़ मिलने तक लड़ाई लड़ती रहूँगी। इस लड़ाई में मैं पूरी तरह अकेली हूँ पर हार नहीं मानूँगी।”

Latest articles

निर्माण कार्यों में देरी पर भड़कीं राज्यमंत्री कृष्णा गौर: 31 मई तक किचन निर्माण पूर्ण करने का अल्टीमेटम

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

कस्तूरबा अस्पताल में ‘वाटिका जलपान गृह’ के नवीनीकृत काउंटर का लोकार्पण

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम...

भेल विक्रम स्कूल का 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, चिराग ने केमिस्ट्री में रचे 100 अंक

भोपाल। पिपलानी स्थित भेल विक्रम हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड...

भेल भोपाल में ठेका श्रमिकों के लिए स्मार्टफोन प्रतिबंधित, समय पालन और अनुशासन पर सख्ती

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विभाग ने कारखाना परिसर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...