6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसीरिया के अलेप्पो पर 8 साल बाद विद्रोहियों का कब्जा, गोलीबारी के...

सीरिया के अलेप्पो पर 8 साल बाद विद्रोहियों का कब्जा, गोलीबारी के बीच हजारों लोगों ने छोड़ा घर

Published on

दमिश्क

सीरिया के दूसरे सबसे बड़े शहर अलेप्पो पर शुक्रवार को विद्रोहियों ने हमला करते हुए कब्जा कर लिया है। हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के नेतृत्व वाले विद्रोही गुटों का 2016 के बाद सीरिया के बशर अल असद शासन के खिलाफ यह पहला बड़ा हमला है। इसमें विद्रोहियों को कथित तौर पर अलेप्पो के बड़े हिस्से पर नियंत्रण मिल गया है। इस हमले के बाद असद शासन की सेना और विद्रोहियों के बीच जबरदस्त भिड़ंत अलेप्पो के आसपास हो रही है।

सीरियन ऑब्जर्वेटरी ऑफ ह्यूमन राइट्स ने दावा किया है कि विद्रोहियों ने पहले गाड़ियों में विस्फोट किए और फिर हमले शुरू कर दिए। इसने अलेप्पो में हजारों निवासियों को शहर से भागने पर मजबूर कर दिया। इस संघर्ष में कम से कम 15 लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है। अलेप्पो में अपने झंडे लगाते विद्रोहियों की तस्वीरें आई हैं तो मिलिट्री ऑपरेशंस कमांड ने कहा कि सेना की टुकडियां फिर से अलेप्पो में प्रवेश कर रही हैं।

सीरिया में आठ साल बाद तेज हुई लड़ाई
सीरिया में 2011 के गृहयुद्ध के बाद 2016 में राष्ट्रपति असद को ईरान और रूस की मदद से तकरीबन 70 फीसदी हिस्से पर नियंत्रण हासिल हुआ था। इसमें अलेप्पो भी शामिल था। आठ साल बाद एक बार फिर अलेप्पो शहर में विद्रोहियों ने हमला किया है। जानकारी के मुताबिक, विद्रोहियों ने अलेप्पो में दो कार बम विस्फोट किए, जिससे शहर में दहशत फैल गई। इसके बाद हवा से भी हमले किए गए।

यह संघर्ष 2011 में शुरू हुए सीरियाई गृहयुद्ध का हिस्सा है। यह युद्ध कई गुटों के बीच चल रहा है, जिसमें सरकार, विद्रोही समूह और अंतरराष्ट्रीय ताकतें भी शामिल रही हैं। साल 2011 में शुरू हुए गृह युद्ध में अब तक पांच लाख से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। अलेप्पो इस संघर्ष में बहुत ज्यादा प्रभावित है। अलेप्पो ना सिर्फ सीरिया का बड़ा शहर है बल्कि व्यापार के लिहाज से भी बेहद खास रहा है।

गाजा-यूक्रेन युद्ध का भी असर!
एक्सपर्ट का कहना है कि 2016 में रूस और ईरान की मदद से असद को सीरिया के 70 फीसदी हिस्से पर नियंत्रण मिला था। ईरान के इजरायल से तनाव और रूस के यूक्रेन में युद्ध में उलझे होने की वजह से इन दोनों देशों का सीरिया पर ध्यान नहीं है। ऐसे में सीरिया की सेना कमजोर पड़ी है और विद्रोदी उस पर हावी हो रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...