11 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालिबान ने भारत संग निभाई 'दोस्‍ती', भारतीयों के हत्‍यारे कश्‍मीरी आतंकी को...

तालिबान ने भारत संग निभाई ‘दोस्‍ती’, भारतीयों के हत्‍यारे कश्‍मीरी आतंकी को अफगानिस्‍तान में मार गिराया

Published on

काबुल

कश्‍मीर में जन्‍मे जिहादी कमांडर एजाज अहमद अहनगर की दक्षिणी अफगानिस्‍तान में मौत हो गई है। एजाज अहमद इस्‍लामिक स्‍टेट के लिए काम करता था और अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल और जलालाबाद में भारतीय नागरिकों पर आत्‍मघाती हमले करवाता था। एजाज के मौत की भारतीय खुफिया एजेंसियों और परिवार के सदस्‍यों ने पुष्टि की है। एजाज श्रीनगर का रहने वाला था और जनवरी में उसे गृह मंत्रालय ने आतंकी घोषित किया था। बताया जा रहा है कि तालिबान के ऐक्‍शन में इस आतंकी की मौत हुई है। भारत ने तालिबान से यह पूरा मामला उठाया था।

द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक एजाज की बहन फहमिदा शफी ने बताया है कि उसे अधिकारियों ने आतंकी के मारे जाने की सूचना दी है। फहमिदा ने कहा, ‘पुलिस ने उनके छोटे भाई को कुछ दिन पहले ही बुलाया था और यह सूचना दी थी। मैं नहीं जानती हूं कि यह सही है या नहीं लेकिन मैं तब से रो रही हूं।’ जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस ने इस मौत पर कोई बयान नहीं दिया है। खुफिया सूत्रों ने बताया कि एजाज को संभवत: तालिबान ने आईएसआईएस के खिलाफ चलाए गए अभियान में मार गिराया है।

कुनार में आईएस के खिलाफ जोरदार कार्रवाई
तालिबान ने पिछले दिनों दक्षिण अफगानिस्‍तान में स्थित कुनार इलाके में आईएस के खिलाफ जोरदार कार्रवाई की थी। माना जाता है कि पिछले साल तालिबान के साथ हुई बैठक में भारतीय अधिकारियों ने तालिबान से कश्‍मीर आतंकी एजाज की अफगानिस्‍तान में सक्रियता का मुद्दा उठाया था। बता दें कि इस्‍लामिक स्‍टेट के आतंकियों ने हाल के महीनों में तालिबान के कई सदस्‍यों की हत्‍या कर दी थी। इससे तालिबान और आईएस के बीच जंग शुरू हो गई है।

अफगान अधिकारियों ने बताया कि एजाज ने ही मार्च 2020 में काबुल के सिख गुरुद्वारे कर्त ए-परवान पर आत्‍मघाती हमला करवाया था। इस हमले को मुहम्‍मद मुहसिन ने अंजाम दिया था। इस हमले में कई सिख हताहत हुए थे। एजाज पर अफगानिस्‍तान के जलालाबाद में भी भारतीय पर हमला कराने का आरोप है। एजाज के परिवार में पहली पत्‍नी रुखसाना अहनगेर और दो बेटियां हैं। परिवार के सूत्रों ने बताया कि उनकी अंतिम बार एजाज से पिछले साल बातचीत हुई थी। उन्‍हें यह नहीं पता है कि एजाज की पत्‍नी और बच्‍चे कहां पर हैं।

पाकिस्‍तान में मिली आतंकी ट्रेनिंग
एजाज अफगानिस्‍तान में अपनी पत्‍नी के साथ कैद था लेकिन तालिबान राज आने के बाद वह फरार हो गया। पाकिस्‍तानी सूत्रों ने बताया कि एजाज जिस घर पर कब्‍जा करके अफगानिस्‍तान में रहता था, वह अभी बंद है। एजाज का जन्‍म 1973 में हुआ था। वह बचपन में ही पीओके चला गया था और हरकत-उल- मुजाहिद्दीन में शामिल हो गया था। पाकिस्‍तान में उसे आतंकी ट्रेनिंग मिली। हरकत उल मुजाहिद्दीन का ओसामा बिन लादेन के साथ बहुत करीबी संबंध था। उसने तीन शादियां की थी। वह कंधार में भी लंबे समय तक मौजूद था। वहां उसे अफगान एजेंसियों ने 10 भारतीय महिलाओं के साथ पकड़ा था।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...