22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeखेलहॉन्ग कॉन्ग को रौंद सुपर-4 में पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान से जंग...

हॉन्ग कॉन्ग को रौंद सुपर-4 में पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान से जंग लगभग पक्की

Published on

नई दिल्ली,

सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी (26 बॉल पर 68 रन) के दमपर भारत ने हॉन्ग कॉन्ग को हराकर एशिया कप के सुपर-4 में जगह बना ली है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 का बड़ा स्कोर बनाया था, जवाब में हॉन्ग कॉन्ग इस टारगेट से काफी दूर ही रही. भारत ने इस मैच में 40 रनों से जीत दर्ज की है. इस जीत के साथ भारत की सुपर-4 में जगह पक्की हुई और वह सुपर-4 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी है. अफगानिस्तान पहले ही यहां पहुंच गई है, ऐसे में अब तय है कि भारतीय टीम अपनी ग्रुप में नंबर-1 पर रहेगी.

अब हर किसी की नज़र 2 सितंबर को पाकिस्तान-हॉन्ग कॉन्ग के मैच पर होगी, क्योंकि पाकिस्तान अगर वहां जीतती है तब वह भी सुपर-4 में पहुंच जाएगी. ऐसे में 4 सितंबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला तय माना जाएगा. शेड्यूल के अनुसार, 4 सितंबर को ग्रुप-ए में पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाली टीमों का मैच होगा.

भारत- 192/2
हॉन्ग कॉन्ग- 152/5

बाबर हयात ने बनाए सबसे ज्यादा रन
हॉन्ग कॉन्ग की टीम 20 ओवर में 152 रन ही बना पाई और उसने अपने पांच विकेट गंवा दिए थे. भारत की तरफ से भुवनेश्वर, आवेश, रवींद्र जडेजा और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिया. जबकि रवींद्र जडेजा ने एक रनआउट भी किया. अगर हॉन्ग कॉन्ग की बात करें तो बाबर हयात ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए, जबकि किंचित सिंह ने 30 रन बनाए. हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.

सूर्यकुमार ने की कमाल की बैटिंग
टीम इंडिया की इस मैच में धीमी शुरुआत हुई, कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल कोई कमाल करने में नाकाम रहे. रोहित शर्मा 13 बॉल में 21 रन बनाकर आउट हुए, जबकि केएल राहुल ने 39 बॉल में 36 रन बनाए. टीम इंडिया के लिए असली खुशखबरी तब आई जब विराट कोहली अपने रंग में लौटे. विराट कोहली ने 44 बॉल में 59 रनों की पारी खेली. एक ब्रेक के बाद वापसी करने वाले विराट कोहली को रंग में देखकर फैन्स भी काफी खुश हुए. हालांकि, इस पारी में टीम इंडिया के स्टार सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होंने 26 बॉल में 68 रनों की पारी खेली और पूरा मैच ही पलट दिया.

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...