11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलहॉकी में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, 140 करोड़ों के लिए जीता...

हॉकी में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, 140 करोड़ों के लिए जीता ब्रॉन्ज, PM मोदी समेत तमाम हस्तियों ने दी बधाई

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार को तीसरे स्थान के प्लेऑफ मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीता. कप्तान हरमनप्रीत सिंह (30वें, 33वें मिनट) ने भारत के लिए दो गोल किए, जबकि स्पेन का एकमात्र गोल कप्तान मार्क मिरालेस ने 18वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक से किया. इस शानदार जीत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं और हस्तियों ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी.

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता! यह और भी खास है क्योंकि ये ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। ये टीम की सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। खिलाड़ियों को बधाई। सभी खिलाड़ियों ने बहुत हिम्मत और लचीलापन दिखाया है। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि हमारे देश के युवाओं के बीच इस खेल को और भी लोकप्रिय बनाएगी।’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, “पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर हमारी हॉकी टीम को हार्दिक बधाई. यह पांच दशक से भी अधिक समय के बाद हुआ है जब भारत ने लगातार दो ओलंपिक खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं. भारतीय हॉकी के पुनरुत्थान के लिए टीम सबसे अधिक प्रशंसा की पात्र है. उन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है. इस टीम द्वारा दिखाई गई निरंतरता, कौशल, एकजुटता और जुझारूपन हमारे युवाओं को प्रेरित करेगा. भारतीय हॉकी टीम, बहुत बढ़िया.

गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए कहा, “पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर हमारी पुरुष हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई. आपका दमदार प्रदर्शन और बेदाग खेल कौशल खेल के लिए एक नया उत्साह जगाएगा. आपकी उपलब्धि ने तिरंगा का गौरव बढ़ाया है.”

नेता विपक्ष औऱ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लिखा, “भारतीय हॉकी टीम का शानदार मैच. आप सभी को कांस्य पदक जीतते देखकर गर्व हुआ. धन्यवाद, श्रीजेश. उत्कृष्टता के प्रति आपकी निरंतर प्रतिबद्धता ने हमें प्रेरित किया है.”

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई. उनकी उल्लेखनीय टीमवर्क और अद्भुत कौशल ने शानदार परिणाम दिए हैं. हमें टीम पर गर्व है और हम उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं.”

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, “भारतीय खेलों के लिए एक शानदार दिन. पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई. स्पेन के खिलाफ यह उल्लेखनीय जीत हमारे खेल इतिहास में एक गौरवपूर्ण क्षण है, जो टीम के लचीलेपन और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है. आपने एक बार फिर देश को गौरव दिलाया है, जिससे हर भारतीय का दिल गर्व से भर गया है. शाबाश, चैंपियन.”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “मैं एक रोमांचक मैच देखकर बहुत खुश हूं, जिसमें हमारी प्रतिभाशाली हॉकी टीम ने देश के लिए पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है. यह एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है, क्योंकि पिछली बार भारत ने खेल में लगातार दो ओलंपिक पदक 1968 और 1972 में जीते थे. हरमनप्रीत सिंह और पीआर श्रीजेश ने टीम के साथ शानदार प्रदर्शन किया. व्यक्तिगत रूप से, यह मेरे लिए एक भावनात्मक क्षण है, क्योंकि मैं राष्ट्रीय खेल का बेहद शौकीन हूं. सभी भारतीयों को आप सभी पर गर्व है, और आने वाले वर्षों में आपके लिए और भी कई महत्वपूर्ण जीत की कामना करता हूं.”

हॉकी टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर नवीन पटनायक ने जाहिर की खुशी
भारतीय हॉकी को फिर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पेरिस ओलंपिक में टीम के ब्रॉन्ज जीतने के बाद कहा कि हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है और उनके लिए यह व्यक्तिगत तौर पर बेहद जज्बाती पल है। तोक्यो ओलंपिक की ब्रॉन्ज पदक विजेता भारतीय टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य जीता।

पंजाब के मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि वो पंजाब से आने वाले हॉकी खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे, जिन्होंने पेरिस में भारतीय टीम के लिए ब्रॉन्ज जीता. देखा जाए तो पेरिस ओलंपिक में भारत का ये चौथा ब्रॉन्ज मेडल रहा. इससे पहले भारत के तीनों ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में आए थे.

भारत के ओलंप‍िक मेडल‍िस्ट की पूरी ल‍िस्ट, जानें कौन, कब बना व‍िजेता

एथलीट/खेल  मेडल  इवेंट  ओलंप‍िक सीजन
नॉर्मन प्रिचर्ड* स‍िल्वर  पुरुषों की 200 मीटर रेस पेरिस 1900
नॉर्मन प्रिचर्ड** स‍िल्वर पुरुषों का 200 मीटर बाधा दौड़ (हर्डल रेस) पेर‍िस 1900
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड  पुरुष हॉकी एम्स्टर्डम 1928
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लॉस एंजिल्स 1932
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी बर्लिन 1936
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी लंदन 1948
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम गोल्ड पुरुष हॉकी मेलबर्न 1956
केडी जाधव ब्रॉन्ज पुरुषों की बेंटमवेट कुश्ती हेल्सिंकी 1952
भारतीय हॉकी टीम  स‍िल्वर  पुरुष हॉकी रोम 1960
भारतीय हॉकी टीम  गोल्ड  पुरुष हॉकी टोक्यो 1964
भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी मेक्सिको सिटी 1968
भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज  पुरुष हॉकी म्यूनिख 1972
भारतीय हॉकी टीम  गोल्ड पुरुष हॉकी मास्को 1980
लिएंडर पेस ब्रॉन्ज पुरुष एकल टेनिस अटलांटा 1996
कर्णम मल्लेश्वरी ब्रॉन्ज भारोत्तोलन (महिलाओं का 54 किग्रा सिडनी 2000
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ स‍िल्वर पुरुषों की डबल ट्रैप शूटिंग एथेंस 2004
अभिनव बिंद्रा गोल्ड पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग बीजिंग 2008
विजेंदर सिंह ब्रॉन्ज पुरुषों की मिडिलवेट बॉक्सिंग (मुक्केबाजी) बीजिंग 2008
सुशील कुमार ब्रॉन्ज पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती बीजिंग 2008
सुशील कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 66 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
विजय कुमार स‍िल्वर पुरुषों की 25 मीटर रैपिड पिस्टल शूटिंग लंदन 2012
साइना नेहवाल ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन लंदन 2012
मैरी कॉम ब्रॉन्ज महिला फ्लाइवेट मुक्केबाजी लंदन 2012
योगेश्वर दत्त ब्रॉन्ज पुरुष 60 किग्रा कुश्ती लंदन 2012
गगन नारंग ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग लंदन 2012
पीवी सिंधु स‍िल्वर महिला एकल बैडमिंटन रियो 2016
साक्षी मलिक ब्रॉन्ज महिला 58 किग्रा कुश्ती रियो 2016
मीराबाई चानू स‍िल्वर महिला 49 किग्रा भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) टोक्यो 2020
लवलीना बोरगोहेन ब्रॉन्ज महिला वेल्टरवेट बॉक्स‍िंंग (64-69 किग्रा) टोक्यो 2020
पीवी सिंधु ब्रॉन्ज महिला एकल बैडमिंटन टोक्यो 2020
रवि कुमार दहिया स‍िल्वर पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
भारतीय हॉकी टीम  ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी टोक्यो 2020
बजरंग पुनिया ब्रॉन्ज पुरुष 65 किग्रा कुश्ती टोक्यो 2020
नीरज चोपड़ा गोल्ड पुरुषों का भाला फेंक (जेवल‍िन थ्रो) टोक्यो 2020
मनु भाकर ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर पिस्टल पेरिस 2024
मनु भाकर-सरबजोत सिंह ब्रॉन्ज 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम पेरिस 2024
स्वप्निल कुसाले ब्रॉन्ज मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पेरिस 2024
भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्ज पुरुष हॉकी पेरिस 2024

*** नोट: नॉर्मन प्रिचर्ड ने ब्रिटिश झंडे के तहत भारत की ओर से भाग ल‍िया था, वह एक ब्रिट‍िश मूल के ख‍िलाड़ी थे.

पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक 4 मेडल जीत लिए हैं. यह चारों ब्रॉन्ज हैं सबसे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज दिलाया. फिर दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया. उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे. तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दिलाया. फिर हॉकी टीम ने कमाल कर दिखाया.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...