11 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेलबल्लेबाजों के घटिया खेल ने कटा दी टीम इंडिया की नाक, दूसरे...

बल्लेबाजों के घटिया खेल ने कटा दी टीम इंडिया की नाक, दूसरे वनडे में श्रीलंका ने 32 रन से हराया

Published on

कोलंबो

जेफरी वांडरसे की घातक गेंदबाजी से श्रीलंका ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत को 32 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मेजबान श्रीलंका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच टाई रहा था। मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के खेल में 9 विकेट पर 240 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 208 रन बनाकर सिमट गई। श्रीलंका के लिए इस मैच में जेफरी वांडरसे ने 6 विकेट अपने नाम किए। जेफरी वांडरसे के आगे टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए एक बार फिर से कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दमदार शुरुआत की थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी हुई थी। कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में 44 गेंद में 64 रनों की दमदार पारी खेली थी। अपनी इस बल्लेबाजी में रोहित ने 5 चौके और 4 छक्के भी लगाए। वहीं शुभमन गिल ने 35 रनों का योगदान दिया था। रोहित और शुभमन के बाद सिर्फ अक्सर पेटल ही एक ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने भारत के लिए कुछ समय के लिए उम्मीद को बरकरार रखा। इसके अलावा और कोई भी खिलाड़ी क्रीज पर नहीं टिक पाए। अक्सर पटेल ने 44 रनों का योगदान दिया।

मिडिल ऑर्डर ने बुरी तरह किया निराश
रोहित और शुभमन की तूफानी शुरुआत के बाद ऐसा लगा था कि टीम इंडिया श्रीलंका को आसानी से हरा देगी, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से धराशाई हो गया। विराट कोहली (14) समेत शिवम दुबे (0), श्रेयस अय्यर (7), केएल राहुल (0) और वाशिंगटन सुंदर (15) रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए। इन बल्लेबाजों के खराब खेल के कारण टीम इंडिया 241 रन भी नहीं बना पाई।

जेफरी वांडरसे ने लाई मैदान पर आंधी
श्रीलंका के लिए जेफरी वांडरसे ने भारत के खिलाफ मैदान पर आंधी-तूफान ला दिया। जेफरी वांडरसे ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, शिवम दुबे , श्रेयस अय्यर और केएल राहुल क अपना शिकार बनाया। इसके अलावा श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असलंका ने भी दो विकेट अपने नाम किए।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से अविष्का फर्नांडो और कामिंदु मेंडिस ने सबसे ज्यादा 40-40 रन बनाए, अविष्का ने 62 गेंदों की पारी में पांच चौके जड़े. वहीं कामिंदु ने 44 गेंदों का सामना किया और चार चौके लगाए.

डुनिथ वेलालगे ने 39 (35 गेंद, 1 चौका, दो सिक्स) और कुसल मेंडिस ने 30 रनों का अहम योगदान दिया. भारत की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा तीन और कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए. अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज को भी एक-एक विकेट मिला. श्रीलंका के दो बल्लेबाज रनआउट हुए.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...