16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यश्रीनगर के निशात इलाके में आतंकवादियों ने फेंका ग्रेनेड; 9 लोग हुए...

श्रीनगर के निशात इलाके में आतंकवादियों ने फेंका ग्रेनेड; 9 लोग हुए घायल

Published on

श्रीनगर

श्रीनगर शहर के निशात इलाके में ग्रेनेड हमला हुआ है, जिसमें 9 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को आतंकवादियों ने एक हथगोला फेंका था। उन्होंने बताया कि डल झील के किनारे मुगल गार्डन के पास यह हमला हुआ। सात घायलों को एसएचएमएस अस्पताल ले जाया गया और दो को एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने इस धमाके को लेकर केस दर्ज कर लिया है और आतंकियों को पकड़ने का काम शुरू हो गया है। वहीं, पुलवामा में जांबाज सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। रविवार को सुरक्षा बलों ने जिले में बरामद इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस को नष्ट कर एक बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया। बताया जा रहा है कि इससे एक बड़ा आतंकी हमला हो सकता था, जिसे टाल दिया गया है।

10-12 किलोग्राम वजनी IED बरामद
दरअसल, सुरक्षा बलों ने पुलवामा के त्राल स्थित बेहगुंड इलाके से करीब 10-12 किलोग्राम वजनी आईईडी बरामद किया। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि त्राल के बेहगुंड इलाके में लगभग 10-12 किलोग्राम आईईडी बरामद किया गया है। पुलिस और सेना इसे नष्ट करने के काम पर है। एक बड़ी आतंक घटना टल गई है।

राजौरी में सैनिक ने की आत्महत्या
दूसरी तरफ, राजौरी जिले में सेना के एक जवान ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी के मुताबिक 18 अगस्त को मनकोट में सेना के एक शिविर के अंदर सैनिक को उसके सहयोगियों ने रस्सी से लटका पाया और तत्काल उसे एक सैन्य अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को सैनिक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस सिलसिले में जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this