9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeखेल'वो तो हमारा रूसी ट्रैक्टर है...', Olympic में गोल्ड जीतने पर बोले...

‘वो तो हमारा रूसी ट्रैक्टर है…’, Olympic में गोल्ड जीतने पर बोले अरशद नदीम के भाई

Published on

नई दिल्ली,

इन दिनों जारी पेरिस 2024 ओलंपिक और पैरालंपिक खेल, फ्रांस में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है. इस दौरान होने वाला हर खेल और उसमें जीत- हार इतिहास में दर्ज हो जाएंगे. इस समय हर दिन अलग- अलग देशों से अलग- अलग स्पोर्ट में खिलाड़ियों की जीत की खबरें आ रही हैं.

इसी बीच गुरुवार को जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) इवेंट में पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 92.97 मीटर थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीत लिया है. वहीं, दूसरी तरफ भारत का प्रदर्शन कर रहे नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर थ्रो के साथ दूसरे पायदान पर अपनी जगह बनाते हुए सिल्वर मेडल जीता.

‘बेटे के साथ मां की दुआएं थीं’
इसके साथ ही पाकिस्तान के इतिहास में यह पहला मौका है जब ओलंपिक में किसी एथलीट ने व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है. अरशद के गोल्ड जीतते की पाकिस्तानियों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला. ऐसे में एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल अरशद के घर पहुंचा और उनके परिवार और गांव वालों से बात की. यहां उनकी मां ने कहा- मां की दुआएं थीं बेटे के साथ जिसके फल से अरशद ने मेडल जीत लिया और पाकिस्तान का नाम रोशन किया.

‘अरशद हमारा ट्रैक्टर रूसी है’
वहीं उनके भाई ने खुशी जाहिर करते हुए कहा-‘पहले पूरे पाकिस्तान का शुक्रिया जिन्होंने हमारे अरशद के लिए दुआएं कीं. मैंने पहले ही कहा था कि अरशद हमारा ट्रैक्टर रूसी है, उसने रूसी ट्रैक्टर की तरह जोर लगाया और जीत दर्ज की. हम सभी के शुक्रगुजार है.’ इसके अलावा उनके गांव वालों ने भी उनकी जीत पर खूब खुशी जाहिर की.

बता दें कि ओलंपिक में शुरुआत से ही अरशद नदीम का फाइनल मैच भारत बनाम पाकिस्तान होता दिखा क्योंकि दूसरे राउंड से ही अरशद नदीम पहले और नीरज चोपड़ा दूसरे नंबर पर रहे. इस तरह नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम में टक्कर जैसी स्थिति नजर आई. नदीम ने फाइनल में 92.97 मीटर थ्रो के साथ पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा का रिकॉर्ड तोड़कर ओलंपिक इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...