5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यUP : फायरिंग के आरोपी ने पुलिस हिरासत में ब्लेड से रेत...

UP : फायरिंग के आरोपी ने पुलिस हिरासत में ब्लेड से रेत लिया गला, थाने में वारदात से मच गया हड़कंप

Published on

कानपुर

यूपी के कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कानपुर में बुधवार शाम मारपीट और फायरिंग के आरोपी ने पुलिस हिरासत में ब्लेड से अपना गला रेत लिया। आरोपी की इस करतूत से पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में अधिकारीयों को सूचना दी और खून से लतपथ आरोपी को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हैं कि सुरक्षा में चूक और कहां और कैसे हुई।

पनकी थाना क्षेत्र स्थित कांशीराम में रहने वाले विशाल शर्मा उर्फ विशु की मोबाइल शॉप है। बुधवार देर शाम विशाल ने पनकी थाना परिसर में ब्लेड से गर्दन कटने का प्रयास किया। विशाल के पिता राजीव शर्मा ने क्षेत्र के चार युवकों पर उनके बेटे विशाल को पीटने और फायरिंग करने का फर्जी आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी थी।

शांतिभंग की कार्रवाई
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपियों ने कांशीराम कॉलोनी की सड़क पर टट्टर लगाकर एक पार्टी का कार्यालय बनाया था। जिसकी सूचना क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को नहीं दी गई थी। इसके छह दिन बाद टट्टर में आग लग गई। इसका आरोप सभी ने विशाल पर लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में विशाल पर शांतिभंग की कार्रवाई की थी।

कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे
बुधवार शाम को चार युवकों ने मिलकर विशाल को पीटा और पुलिस को फर्जी फायरिंग की सूचना देदी। इसके बाद पुलिस विशाल को पकड़ कर पनकी थाने ले आई। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुनील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विशाल पर गंभीर धाराओं में पनकी, ग्वालटोली और नवाबगंज थाने में लूट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुक़दमें दर्ज हैं। आरोपी को थाने लाया गया तो तलाशी लेने से पहले ही जेब से ब्लेड निकाल कर गर्दन पर कट मार लिया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...