6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्य'ज्ञानवापी का तहखाना खोला गया, मुस्लिम पक्ष सर्वे में कर रहा सहयोग',...

‘ज्ञानवापी का तहखाना खोला गया, मुस्लिम पक्ष सर्वे में कर रहा सहयोग’, बोले हिंदू पक्ष के वकील

Published on

वाराणसी,

ज्ञानवापी में शनिवार को दूसरे दिन एएसआई पूरे परिसर का सर्वे कर रही है. इस दौरान मस्जिद के केयरटेकर एजाज अहमद ने कहा कि आज मस्जिद ताला खोला गया है. एएसआई की टीम मस्जिद में प्रवेश गई, वजूखाने को छोड़कर मस्जिद के अंदर भी सर्वे हो रहा है. वहीं हिंदू पक्ष के वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने आज तक को बताया कि व्यासजी का तहखाना खोल दिया गया है. सर्वे को धीरे-धीरे आगे बढ़ा जा रहा है. मुस्लिम पक्ष पूरी तरीके से सहयोग कर रहा है. सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया कि सर्वे की कार्यवाही दोपहर 12:00 बजे तक की गई है. अब दोपहर 2:30 बजे के बाद सर्वे फिर से शुरू होगा, जो शाम 5:00 बजे तक चलेगा. अभी तक के सर्वे में किसी भी तरीके की अड़चन या दिक्कत नहीं आई है.

सुभाष नंदन के बयान से पहले यह सूचना आई थी कि मुस्लिम पक्ष ने अपने कब्जे का तहखाना खोलने के लिए से मना कर दिया था. मुस्लिम पक्ष के वकील मुमताज अहमद ने ज्ञानवापी परिसर से बाहर निकलने के बाद कहा था कि हम लोग सर्वे का पूरा सहयोग कर रहे हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हम तहखाने की चाबी क्यों दें उनको, जहां खोलना है, वह खोल लेंगे?

उन्होंने बताया कि एएसआई टीम अभी ऊपर के हिस्से का सर्वे कर रही है. शुक्रवार को भी तहखाने में सर्वे की कार्यवाही नहीं हो पाई थी, क्योंकि किसी मुस्लिम पक्ष ने ताला नहीं खोला था और चाबी भी नहीं दी थी. जानकारी के मुताबिक तहखाने में गंदगी और मलबा का ढेर होने की वजह से अभी लंबाई-चौड़ाई मापने का काम शुरू नहीं हो पाया है, इसलिए आज तहखाना खोलकर उसकी सफाई की जानी थी.

एएसआई के सर्वे में शामिल होने से पहले अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के ज्वाइंट सेक्रेट्री मोहम्मद यासीन ने कहा कि हम कानूनी प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे. अब जब कोर्ट ने सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया तो हम एएसआई सर्वे में पूरा सहयोग करेंगे. 4 अगस्त हो हुए सर्वे में मुस्लिम पक्ष का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ था. वहीं हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि आज डिटेल मेथड के जरिए काम किया जाएगा, जो आगे के सर्वे का रूप तय करेगा. वाराणसी के जिला जज के न्यायालय ने ASI सर्वे की मियाद बढ़ाकर 4 हफ्ते कर दी है.

दूसरे दिन 7 घंटे चला सर्वे
– 5 अगस्त को एएसआई ने करीब 7 घंटे सर्वे किया.
– सर्वे में ज्ञानवापी परिसर के चारों ओर बाहरी हिस्सों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी हुई.
– त्रिशूल, स्वास्तिक, घंटी, फूल जैसी आकृतियों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई.
– सर्वे में ज्ञानवापी की दीवारों, गुंबद और खंभों पर बने चिह्नों को रिकॉर्ड किया गया.
– हर आकृति की निर्माण शैली, उसकी प्राचीनता आदि की जानकारी दर्ज की गई.

मस्जिद को न छूआ जाए: सुप्रीम कोर्ट
ज्ञानवापी मामले में शुक्रवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया था, जिसमें ASI को ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में वैज्ञानिक सर्वे करने की अनुमति दी गई थी. मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने यह भी आदेश दिया है कि ASI सर्वे के दौरान मस्जिद को छुआ न जाए और कोई खोदाई न हो.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...