9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयस्ट्रीट लाइट में पढ़ रहा था बच्चा, IAS ने तारीफ की तो...

स्ट्रीट लाइट में पढ़ रहा था बच्चा, IAS ने तारीफ की तो यूजर ने लिखा- गर्व की नहीं, शर्म की बात है!

Published on

यह तस्वीर 1 सितंबर को आईएएस (IAS) अधिकारी ने साझा की और लिखा- हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए। उनके ट्वीट को 62 हजार से अधिक लाइक्स और 6 हजार से ज्यादा रीट्वीट मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स ने ऐसी तमाम तस्वीरें साझा करते हुए मेहनत करने वालों की सराहना की है।

‘गर्व नहीं, शर्म की बात…’
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। फोटो ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा’ (IAS) अधिकारी ने साझा की है। इसमें एक बच्चा स्ट्रीट लाइट में पढ़ता नजर आ रहा है। IAS ने तस्वीर के साथ कवि दुष्‍यंत कुमार की मशहूर कविता ‘हो गई है पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए’ की एक लाइन – हो कहीं भी आग… – भी शेयर की। अब तस्वीर पर तमाम यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स इसे युवक का पढ़ाई के प्रति जज्बा बता रहे हैं, तो कुछ ने कहा कि यह गर्व की नहीं शर्म की बात है।

यह तस्वीर 1 सितंबर को आईएएस (IAS) अधिकारी @AwanishSharan ने साझा की और लिखा- हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए। उनके ट्वीट को 62 हजार से अधिक लाइक्स और 6 हजार से ज्यादा रीट्वीट मिल चुके हैं। साथ ही, सैकड़ों यूजर्स ने ऐसी तमाम तस्वीरें साझा करते हुए मेहनत करने वालों की सराहना की है

उत्तर प्रदेश के बिजनौर की फोटो?
जब यह तस्वीर इंटरनेट पर छाई तो @amirhasan771 नाम के ट्विटर हैंडल से एक अलग एंगल से लड़के की वही फोटो साझा की गई। यूजर ने लिखा कि हमें लड़के पर गर्व है। साथ ही, दावा किया कि वो यूपी के बिजनौर का रहने वाला है। इस ट्वीट के जवाब में IAS अधिकारी लड़के को शुभकामनाएं दीं। वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि अब इसमें कोई राजनीति मत करना, स्‍टूडेंट के जज्‍बे की तारीफ करनी चाहिए। वहीं अन्य ने लिखा कि सर, हो सकता अंदर गर्मी लग रही होगी तो छत पर पढ़ रहा होगा। जबकि कुछ यूजर्स ने कहा कि यह शर्म की बात है, ना कि गर्व की।

‘भरोसा खुद पर रखो तो ताकत बन जाती है’
वहीं एक आईपीएस (IPS) अधिकारी ने भी यह फोटो शेयर की और लिखा कि भरोसा खुद पर रखो तो ताकत बन जाती है और दूसरों पर रखो तो कमजोरी बन जाती है … ! इस ट्वीट को सात सौ से ज्यादा लाइक्स और लगभग सौ रीट्वीट मिल चुके हैं।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...