25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यपुत्रमोह में बहु विधवा हो गई... मंत्रीजी का पछतावा कलेजा चीर देगा,...

पुत्रमोह में बहु विधवा हो गई… मंत्रीजी का पछतावा कलेजा चीर देगा, अपील दिल जीत लेगी

Published on

लखनऊः

दो साल पहले बेटे को नशे की वजह से जान गंवाते देखा तो सारे देश को नशामुक्त करने का संकल्प ले लिया। अब वह उत्तर प्रदेश में नशा मुक्ति का अभियान चला रहे हैं। हम बात कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के सांसद और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की, जिन्होंने नए साल से ठीक एक दिन पहले एक ट्वीट किया और कहा कि उन्होंने गलती करके अपने नशा करने वाले बेटे की शादी कर दी, जिससे उनकी बहू विधवा हो गई। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि लोग अपनी बेटियों की शादी नशा करने वाले लड़के से न करें, चाहे वह कितना ही अमीर क्यों न हो।

कौशल किशोर ने साल 2022 के आखिरी दिन शनिवार को नशा मुक्ति दीप यात्रा भी निकाली। परिवर्तन चौक से हजरतगंज जीपीओ तक मार्च के माध्यम से उन्होंने नशा मुक्ति के लिए लोगों को प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। लोग कौशल किशोर की इस भावना और संकल्प शक्ति की जमकर तारीफ करने लगे। कौशल किशोर ने अपने ट्वीट में लोगों से अपील की कि नशा करने वाले लड़कों से अपनी बेटियों की शादी न करें।

कौशल किशोर ने कहा, “मैंने एक गलती करके अपने नशा करने वाले लड़के की शादी कर दी जिसकी वजह से आज मेरी बहू विधवा हो गई। अब कोई और लड़की विधवा ना हो इसलिए अपनी लड़कियों की शादी किसी भी नशा करने वाले व्यक्ति से न करें, चाहे वह कितने बड़े पद, पोस्ट पर हो और चाहे कितना ही वह अमीर हो।” उन्होंने आगे कहा कि अगर नशा न करने वाले किसी गरीब लड़के से शादी करेंगे तो निश्चित तरीके से कम से कम लड़कियां सुरक्षित रहेंगी और अमन चैन से रहेंगी। जो लोग नशा करते हैं वह लोग घर में आकर मारपीट-झगड़ा विवाद गाली-गलौज करते हैं जिसकी वजह से परिवार पीड़ित रहता है और महिलाओं को बच्चों को सबसे ज्यादा यह पीड़ा झेलनी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए सभी से अनुरोध है कि अपनी लड़कियों की शादी नशा न करने वाले लड़कों से ही करें और लड़कियों से भी मेरा अनुरोध है कि लड़कियां नशा करने वाले लड़कों से शादी करने से इंकार कर दें। ऐसे लड़कों से ही शादी करें जो नशा नहीं करते। कौशल किशोर के इस ट्वीट पर लोगों ने उनकी जमकर तारीफ की। उनके इस अभियान को सोशल मीडिया यूजर्स का जमकर समर्थन मिल रहा है।

नशे के कारण गई थी बेटे की जान
दरअसल, कौशल किशोर के बेटे आकाश किशोर का नशे के कारण अक्टूबर 2020 में निधन हो गया था।वह शराब पीने के आदी थी। उन्हें यह लत छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा गया था। इसके 6 महीने बाद ही उनकी शादी करा दी गई थी। शादी के बाद उन्होंने फिर से पीना शुरू कर दिया, जिससे अक्टूबर 2020 में उनकी मौत हो गई। आकाश का जब निधन हुआ तब उनका बेटा सिर्फ दो साल का था।

कौशल किशोर को इस घटना ने झकझोर दिया। इसके बाद से ही उन्होंने संकल्प लिया था कि वह पूरे प्रदेश और देश को नशामुक्त करने का अभियान चलाएंगे। उन्होंने इसके लिए आंदोलन शुरू किया और अनेक आयोजन किए। उन्होंने बताया कि 20 हजार लोग फिलहाल इस आंदोलन से जुड़ चुके हैं, जिन्होंने नशे का साथ छोड़ जिंदगी को चुन लिया। कौशल किशोर ने साल 2022 के आखिरी दिन राजधानी लखनऊ में नशा मुक्ति दीप यात्रा निकाली।

Latest articles

108 एम्बुलेंस में मिली गंदगी और दवाओं की कमी, सीएमएचओ ने थमाया नोटिस

भोपाल। राजधानी में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और बड़ी लापरवाही का मामला सामने...

छोला मंदिर में घर में घुसकर छात्रा से दुष्कर्म, चाचा का परिचित आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के...

कैंसर मरीजों पर दोहरी मार: दवाएं 50% तक महंगी हुईं, अस्पतालों में कीमो ड्रग्स की भारी किल्लत

भोपाल। मप्र में कैंसर मरीजों के इलाज का खर्च 50 प्रतिशत तक बढ़ गया...

री-नीट आज: इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और गहनों पर पाबंदी, भोपाल से कम हुए 560 अभ्यर्थी

भोपाल। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली री-नीट (पात्रता परीक्षा) रविवार...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...