5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यत्यागी समाज की बेटियों को उठाकर रेप कर दिया जाता था, विरोध...

त्यागी समाज की बेटियों को उठाकर रेप कर दिया जाता था, विरोध बढ़ने पर स्वतंत्र देव सिंह ने बयान वापस लिया

Published on

मुजफ्फरनगर

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रताल में दिया गया अपना बयान वापस ले लिया। उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपने शब्द वापस लेते हुए अनुरोध किया कि इस मामले में समाज के लोग आंदोलन न करें। 2 सप्ताह पहले दिए गए बयान को लेकर त्यागी समाज के लोगों ने गाजियाबाद में आयोजित भाजपा की मीटिंग के दौरान हंगामा किया था।

मुजफ्फरनगर की पौराणिक धर्म नगरी शुकतीर्थ में 22 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया था। सीएम की मौजूदगी में इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने जनसभा को संबोधित किया था। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश में भाजपा शासनकाल से पहले की कानून व्यवस्था को लेकर टिप्पणी की थी। अपनी टिप्पणी में उन्होंने भाजपा शासन काल की मौजूदा कानून व्यवस्था को बेहतर साबित करने के लिए कहा था कि कथित तौर से 2017 से पहले कश्यप, सैनी और त्यागी समाज की बेटियों को उठाकर रेप कर दिया जाता था। उसकी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं होती थी।

कैबिनेट मंत्री के इस बयान से त्यागी समाज के लोग आहत हो गए थे। जिसके बाद जगह-जगह समाज के लोगों ने धरना प्रदर्शन कर बयान को समाज के लिए अपमानकारी बताया था। कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से माफी मांगने की मांग करते हुए उनके बहिष्कार की भी घोषणा की गई थी। शनिवार को गाजियाबाद के कैलाश मानसरोवर भवन में भाजपा की बड़ी बैठक बुलाई गई थी। बैठक स्थल के बाहर पश्चिम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे त्यागी समाज केलोगों ने कैबिनेट मंत्री के बयान को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसकी जानकारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बाहर आकर ली।

उन्होंने त्यागी समाज के लोगों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की फोन पर बात कराई। जिसके बाद कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र सिंह ने वीडियो बयान जारी कर सफाई दी। उन्होंने 22 जुलाई को दिए गए अपने बयान के बारे में कहा कि उनका मकसद किसी को आहत करने का नहीं था, बल्कि वह 2017 से पूर्व की सरकारों के दौरान प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के बारे में लोगों को बताना चाहते थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी के दिल को चोट पहुंची हो तो वह उन शब्दों को वापस ले रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...