8.3 C
London
Monday, February 16, 2026
Homeराजनीतिपूरा परीक्षा सिस्टम ही फ्रॉड, शिक्षा मंत्री कुछ समझ नहीं पा रहे......

पूरा परीक्षा सिस्टम ही फ्रॉड, शिक्षा मंत्री कुछ समझ नहीं पा रहे… संसद में राहुल गांधी के बयान पर बवाल

Published on

नई दिल्ली:

संसद में आज (22 जुलाई 2024) से बजट सत्र शुरू हो गया है। संसद सत्र के पहले ही दिन लोकसभा में पेपर लीक मामले को लेकर जमकर हंगामा हो रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने देश के परीक्षा सिस्टम को फ्रॉड बताया। राहुल ने कहा कि शिक्षा मंत्री समझ नहीं पा रहे कि क्या हो रहा है। राहुल गांधी के आरोपों पर शिक्षा मंत्री ने भी पलटवार किया।

राहुल गांधी ने देश के परीक्षा सिस्टम को बताया फ्रॉड
लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा, ‘ये देश के लिए जानना जरूरी है कि हमारी परीक्षा सिस्टम में दिक्कत है नीट ही नहीं सब जगह ये समस्या है। मुझे नहीं लगता कि शिक्षा मंत्री कुछ समझ पा रहे हैं। अभी जो रहा है उससे देश चिंतित है, भारतीय परीक्षा सिस्टम फ्रॉड है। लाखों लोगों का मानना है कि अगर आप अमीर हैं और आपके पास पैसा है तो आप इंडियन एग्जामिनेशन सिस्टम को खरीद सकते हैं। आप क्या कर रहे हैं, सिस्टेमिक लेवल पर क्या कर रहे हैं।’

शिक्षा मंत्री ने किया पलटवार
राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘मेरी शिक्षा और संस्कार और जो सामाजिक जीवन है मेरे को राज्य की सूबे की जनता की स्वीकृति मिली है, मुझे किसी की स्वीकृति इस सदन में नहीं चाहिए। देश के प्रजातंत्र में मेरे नेता मोदी को पीएम की भूमिका दी है, उनके निर्णय से यहां सदन से उत्तर दे रहा हूं। चिल्लाने से सच झूठ नहीं हो सकता है, देश का पूरा परीक्षा सिस्टम खराब है,रबीश है… इससे दुर्भाग्यजनक बयान देश के नेता प्रतिपक्ष का कुछ नहीं हो सकता है, मैं इसकी निंदा करता हूं। जिन्होंने रिमोट से सरकारें चलाई हैं, शिक्षा सुधार के लिए कपिल सिब्बल ने तीन बिल लाए थे।’इसके बाद राहुल गांधी फिर सदन में खड़े हुए। उन्होंने कहा शिक्षा मंत्री ने सबपर आरोप लगाए खुद को छोड़कर, मुझे नहीं लगता कि उनको समझ है जो कुछ यहां हो रहा है

Latest articles

रिटायर्ड कर्मचारी से 14 हजार रुपये की चोरी, दो महिलाओं की सोने की चेन उड़ी

भोपाल। राजधानी भोपाल में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की तीन वारदातें सामने आई हैं। एक...

Indian Administrative Service अधिकारी श्री मनीष सिंह ने आयुक्त जनसंपर्क एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. माध्यम का पदभार संभाला

भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्री मनीष सिंह ने शनिवार को आयुक्त जनसंपर्क...

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, 61 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देकर...

भेल के हबीबगंज इंडस्ट्रियल एरिया में फैब्रिकेशन फैक्ट्री के गोदाम में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

भोपाल भेल के हबीबगंज स्थित इंडस्ट्रीज एरिया में इंटर स्टेट बस टर्मिनल के सामने स्थित...

More like this

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खेजड़ी...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

भोपाल भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई...