11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य'राज्यपाल Love Letters लिख रहे हैं', बनवारीलाल पुरोहित बोले- भगवंत मान ने...

‘राज्यपाल Love Letters लिख रहे हैं’, बनवारीलाल पुरोहित बोले- भगवंत मान ने विधानसभा में मेरा मजाक बनाया

Published on

चंडीगढ़

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच जुबानी जंग अब तेज हो चली है। बनवारीलाल पुरोहित ने बुधवार को भगवंत मान को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने (पंजाब के सीएम) विधानसभा में मेरा मजाक उड़ाया और कहा कि राज्यपाल लव लेटर्स लिख रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बताइए ये एक मुख्यमंत्री के शब्द हैं।

बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि राज्यपाल को राज्य के मामलों के संबंध में मुख्यमंत्री से जानकारी मांगने का अधिकार है। मैंने उनका व्यक्तिगत डेटा नहीं मांगा है। संविधान और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार उन्हें मेरे सभी पत्रों का जवाब देना होगा।

मैं नहीं लूंगा भगवंत मान के हेलीकॉप्टर: राज्यपाल
पुरोहित ने आगे कहा कि मुझ पर आरोप लगाया गया कि हमने राज्यपाल को बॉर्डर पर जाने के लिए हेलीकॉप्टर दिया। उन्होंने कहा कि ये तो सरकारी ड्यूटी है न, मैं बॉर्डर पर गया था ये मेरा अधिकार है। मैं कभी निजी कार्य के लिए नहीं गया। मैं घोषणा करता हूं कि जब तक मैं पंजाब में हूं तब तक मैं पंजाब सरकार का हेलीकॉप्टर कभी इस्तेमाल नहीं करूंगा। मैं नहीं लूंगा आपका (पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान) हेलीकॉप्टर..आप खुश रहिए।

विधानसभा में मान ने राज्यपाल पर साधा था निशाना
मंगलवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल पुरोहित पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि अगर राज्यपाल को दखलअंदाजी का इतना ही शौक है तो वह चुनाव लड़ लें। वह सीमावर्ती जिले में जाने के लिए हमारा ही हेलीकाप्टर लेते हैं और हमें ही गालियां देते हैं।

पंजाब के सीएम ने कहा था कि बनवारी लाल पुरोहित पंजाब के राज्यपाल होते हुए भी हरियाणा के कॉलेजों को पंजाब यूनिवर्सिटी में जगह दिलाने की वकालत करते रहे, क्योंकि उनके पास ऊपर से ऐसा करने के हुक्म थे। उन्होंने खेद व्यक्त किया कि राज्यपाल, जो राज्य के नहीं हैं, राज्य के इतिहास और संस्कृति को भी नहीं जानते, उसके बावजूद अनावश्यक व्यवधान पैदा करते हैं।

राज्यपाल को राज्य के बारे में कुछ नहीं पता: भगवंत मान
भगवंत मान यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि यह अजीब बात है कि राज्यपाल को राज्य के बारे में कुछ नहीं पता होता है, लेकिन उनके पास वीसी को नियुक्त करने का अधिकार होता है। यह राज्य की जनता के उस जनादेश का सीधा अपमान है, जिसके जरिए जनता ने अपने हित के लिए राज्य सरकार को चुना है।

बता दें, पंजाब सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में पंजाब यूनिवर्सिटी कानून (संशोधन) विधेयक 2023 पारित किया है। इस नए बिल के मुताबिक, राज्य की यूनिवर्सिटी के चांसलर अब राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री होंगे। इस बिल के पास होने के बाद राज्य के 11 विश्वविद्यालयों के चांसलर मुख्यमंत्री बन जाएंगे। यह बिल उच्च शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। हालांकि, अभी इस पर राज्यपाल की मुहर लगनी बाकी है।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने इस संबंध में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा पहले ही पास किए गए बिल की तर्ज पर यह बिल बनाया है, जो मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की शक्तियां प्रदान करेगा। भगवंत मान ने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति होंगे।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...