11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिकी सेना में छिपा है चीन का भेजा अदृश्य दुश्मन, खोजने में...

अमेरिकी सेना में छिपा है चीन का भेजा अदृश्य दुश्मन, खोजने में लगी बाइडेन की आर्मी, जानें पूरा मामला

Published on

वॉशिंगटन

चीन इस समय अमेरिका का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी है। अमेरिका कई मौकों पर चीन की जासूसी से परेशान हो चुका है। लेकिन क्या चीन की जासूसी का खतरा अमेरिकी सेना के अंदर तक पहुंच गया है? न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अधिकारी कई रक्षा प्रणालियों में छिपे चीनी मैलवेयर की तलाश कर रहे हैं, जो मिलिट्री संचार और आपूर्ति संचालन को बाधित कर सकते हैं। प्रशासन का मानना है कि खराबी पैदा करने वाले कंप्यूटर कोड मिलिट्री बेस के पावर ग्रिड, कम्युनिकेशन सिस्टम और पानी सप्लाई को नियंत्रित करने वाले नेटवर्क के अंदर छिपा हो सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस खोज से यह चिंता बढ़ गई है कि चीनी हैकर्स किसी भी युद्ध के दौरान अमेरिकी सैन्य अभियानों को बाधित कर सकते हैं। ताइवान के साथ-साथ इंडो-पैसिफिक में चीन की कार्रवाई को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद बढ़ रहे हैं। अमेरिकी कांग्रेस के एक अधिकारी ने बताया कि मैलवेयर एक ‘टिक-टिक करते टाइम बम’ की तरह है, जो सैन्य ठिकानों पर बिजली, पानी और कम्युनिकेशन में कटौती कर सकता है या उन्हें धीमा कर सकता है।

अधिकारियों ने कहा कि मिलिट्री बेस कई बार उन्हीं बुनियादी ढांचों का इस्तेमाल करते हैं, जिनसे आम नागरिक जुड़े होते हैं। ऐसे में अमेरिकी भी प्रभावित हो सकते हैं। चीनी हैकरों की ओर से हाल ही में किए गए हमलों के पैटर्न से मैलवेयर का खुलासा हुआ है। पिछले सप्ताह चीन में अमेरिकी राजदूत निकोलस बर्न्स का ईमेल अकाउंट हैक कर लिया गया था। वहीं इसी महीने व्हाइट हाउस और माइक्रोसॉफ्ट ने कहा था कि चीन के हैकरों ने दो दर्जन से ज्यादा संगठनों और सरकारी एजेंसियों के ईमेल अकाउंट में सेंध लगाई।

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...