8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयगुजरात के सोमनाथ मंदिर के आसपास की जमीन फिलहाल सरकार के पास...

गुजरात के सोमनाथ मंदिर के आसपास की जमीन फिलहाल सरकार के पास ही रहेगी: सुप्रीम कोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर के पास औलिया-ए-दीन मस्जिद और कब्रगाह की विवादित जमीन पर फिलहाल गुजरात सरकार का ही कब्जा बने रहने पर सहमति जताई है. औलिया ए दीन कमेटी की विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई से डिमोलिशन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान दौरान कोर्ट यह बात कही.

गुजरात सरकार की तरफ से सॉलीसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस भूषण आर गवई और जस्टिस केवी विश्वनाथन की पीठ को आश्वस्त किया कि ज़मीन अभी सरकार के कब्जे में रहेगी. ज़मीन किसी तीसरे पक्ष को नहीं दी जाएगी.

याचिकाकर्ता की दलील
सुप्रीम कोर्ट ने एसजी तुषार मेहता की इस अंडरटेकिंग को रिकॉर्ड पर लिया.हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कोई आदेश जारी करने से फिलहाल इंकार कर दिया. याचिकाकर्ता के वकील हुजैफा अहमदी ने आरोप लगाया कि संरक्षित स्मारक को भी गिरा दिया गया है और सुप्रीम कोर्ट मे सुनवाई होने से ऐन वक्त पहले रात में ही तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई.

हुजैफा अहमदी ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘उस ज़मीन का आवंटन 1903 में हमारे नाम पर हुआ है. एक स्मारक को तो प्राचीन स्मारक घोषित किया गया है. यह वक्फ में भी रजिस्टर्ड है. उसे भी गिराया गया है.’

गुजरात सरकार की दलील
गुजरात सरकार ने आरोप लगाया कि इस मसले को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है. ये मामला तो अतिक्रमण का है. इस जमीन के रजिस्ट्रेशन का दावा भी गलत है. हमने इस मुद्दे पर हाईकोर्ट मे भी जवाब दिया है. पांच महीने पहले अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया था. सुनवाई के दौरान वकीलों ने शेर-ओ- शायरी भी सुनाई.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...