15.2 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिउम्मीद का प्रतीक बन गया है कमल का फूल... बीजेपी के स्थापना...

उम्मीद का प्रतीक बन गया है कमल का फूल… बीजेपी के स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह

Published on

नई दिल्ली:

बीजेपी नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा’,कमल का फूल अब देशवासियों के दिलों में विश्वास और उम्मीद का नया प्रतीक बन गया है।’ अमित शाह ने अपनी पोस्ट में कहा,’पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने पिछले 10 सालों में सेवा, सुरक्षा और सांस्कृतिक जागरण के जो काम किए हैं, वे आने वाले दिनों में मील के पत्थर साबित होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि करोड़ों बीजेपी कार्यकर्ता अपनी विचारधारा के प्रति निष्ठावान रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान करते रहेंगे।’

वंचितों-महिलाओं का कल्याण सुनिश्चित किया
गृहमंत्री ने पार्टी की पुरानी उपलब्धियों को भी याद किया। उन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाने और अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के आंदोलन का जिक्र किया। शाह ने कहा कि पार्टी ने हमेशा गरीबों, वंचितों और महिलाओं के कल्याण को सुनिश्चित किया है। चाहे श्री राम मंदिर आंदोलन को हर व्यक्ति तक ले जाना हो, अनुच्छेद 370 को हटाना हो, या गरीबों, वंचितों और महिलाओं का कल्याण सुनिश्चित करना हो, बीजेपी ने हमेशा राष्ट्रहित को सबसे ऊपर रखा है।

‘बीजेपी ने हमेशा सिखाया विरासत का सम्मान’
अमित शाह ने आगे कहा कि 1980 में पार्टी की स्थापना के बाद से, बीजेपी ने हमेशा यह दिखाया है कि एक राजनीतिक पार्टी कैसे विरासत का सम्मान कर सकती है और किसानों के कल्याण को सुनिश्चित कर सकती है।

1980 में हुई BJP की स्थापना, पहले था जनसंघ
बता दें कि बीजेपी 6 अप्रैल, 1980 को पांच निष्ठाओं (पांच प्रतिबद्धताओं) के आधार पर बनी थी। हालांकि, पार्टी की शुरुआत 1950 में जनसंघ के गठन से हुई थी। जनसंघ की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...