15 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeराजनीतिमंत्री जी खुद माइनॉरिटी हैं, बुद्ध के रास्ते पर चलते हैं, यहां...

मंत्री जी खुद माइनॉरिटी हैं, बुद्ध के रास्ते पर चलते हैं, यहां ईद में पाबंदी.. अखिलेश ने इशारों में साधी यूपी की पॉलिटिक्स

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वक्फ संशोधन बिल पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार की ओर से लाए गए वक्फ बिल के विरोध में खूब दलीलें दीं। साथ ही, उत्तर प्रदेश से लेकर देश तक की राजनीति को साधने की कोशिश की। दरअसल, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2 साल बाद होने हैं। ऐसे में वक्फ संशोधन बिल के जरिए अल्पसंख्यक वोटरों को साधने की कोशिश करते अखिलेश यादव दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर भी निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बौद्ध धर्म के जरिए उन्होंने एक बड़े वर्ग को साधने की कोशिश की।

अखिलेश यादव ने किरेन रिजिजू को बौद्ध बताते हुए उन्हें गले लगाने की बात कही। अखिलेश ने कहा कि आप हमारे धर्म को नहीं मानते। हमारे वेद, पुराण, उपनिषदों को नहीं मानते। इसके बावजूद हम आपको साथ लेकर चलते हैं। गले लगाते हैं। अखिलेश यादव का यह बयान उत्तर प्रदेश में ईद के माहौल के बाद आया है। दरअसल, ईद के मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखने के लिए सख्त एक्शन लिया था। संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों का इंतजाम किया था।

यूपी में ईद पर था विशेष इंतजाम
उत्तर प्रदेश में कहीं पर कोई अप्रिय स्थिति न पनपे, इसके लिए भारी तादाद में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। इसके अलावा सीएम योगी ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर तमाम जिलों को विशेष निर्देश जारी किए थे। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि सड़क पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी। इस मुद्दे को अलग तरीके से अखिलेश यादव लोकसभा में पेश करते नजर आए।

अखिलेश यादव ने हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में दूसरे धर्म के लोगों को गले लगाने से रोका जा रहा है। इस प्रकार के बयानों के जरिए अखिलेश यादव सीधे तौर पर योगी सरकार को कटघरे में खड़ा करते और अल्पसंख्यक राजनीति को साधते नजर आए।

अखिलेश ने क्या कहा?
अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा कि यह देश मिली-जुली संस्कृति से बना है। अभी कुछ दिन पहले ईद का पर्व संपन्न हुआ है। इसमें सभी धर्मों के नेता भाग लेते हैं। लेकिन, इस बार यूपी में पाबंदी लगी थी। अगर किसी करण पाबंदी थी तो बात समझ में आती है। जानकारी हुई कि किसी को नहीं पता था कि पाबंदी क्यों लगी है। उन्होंने सवाल किया कि क्या यही संविधान हमें रास्ता दिखाता है? अखिलेश ने इसके बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को लेकर बड़ा बयान दिया।

अखिलेश ने कहा कि मंत्री जी खुद भी माइनॉरिटी हैं। भगवान बुद्ध के रास्ते पर चलते हैं। भगवान बुद्ध का रास्ता दूसरा है। हम आपको अपना मानते हैं, तब भी जब आप हमारे बहुत सारे ग्रंथों को नहीं मानते हैं। आप हमारे पुराणों को नहीं मानते हैं। आप हमारे उपनिषदों को नहीं मानते हैं। इसके बाद भी हम आपको मानते हैं। सोचिए हम हिंदू वो लोग हैं, जो आपको स्वीकार करते हैं और गले लगाकर चलते हैं।

अखिलेश ने कहा कि अब मैं दूसरे धर्म पर नहीं जाऊंगा कोई नाराज हो सकता है। मैं अपमान नहीं कर रहा हूं, मैं सच बोल रहा हूं। अखिलेश यादव के इस बयान को यूपी की अल्पसंख्यक और दलित राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। अखिलेश एक बयान से दो वोट बैंक को साधने का प्रयास करते दिखे।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...