10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यपटना में विपक्षी दलों के महाजुटान की आई नई तारीख, देखें कौन-कौन...

पटना में विपक्षी दलों के महाजुटान की आई नई तारीख, देखें कौन-कौन दिग्गज होंगे शामिल

Published on

पटना

विपक्षी एकता के अगुवा बने नीतीश कुमार सहित उन नेताओं के लिए खुशखबरी है जो विपक्षी दलों की बैठक का इंतजार कर रहे थे। पटना में आगामी 23 जून को विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक का आयोजन होगा। इसमें केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने की रणनीति बनेगी। इसमें विपक्षी एकता में शामिल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित कांग्रेस के बड़े नेता शामिल होंगे। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि इससे पहले 15 जून की तारीख तय हुई थी। उस दिन नेताओं को आने में असुविधा हो रही थी। इस कारण इस तारीख को रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चल रहा मंथन खत्म हो चुका है। 23 जून को राजधानी पटना में विपक्षी दलों की महाबैठक होने वाली है।

कई नेताओं ने दी सहमति
इस कार्यक्रम में आने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सहमति दी है। इसके अलावा एमके स्टालिन, शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, दीपांकर भट्टाचार्य ने आने पर सहमति दी है। उन्होंने कहा कि तारीखों के अलावा उन नामों का भी ऐलान कर दिया गया जो पटना में होने वाली बैठक में शामिल होने वाले हैं। ध्यान रहे कि ये बैठक पहले 12 जून को होने वाली थी। नीतीश कुमार सितंबर 2022 से ही विपक्षी एकता की कवायद में जुटे हुए हैं। वे कई राज्यों की यात्रा कर चुके हैं। उसके अलावा कई मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर चुके हैं।

पटना में होगी बैठक
नीतीश कुमार पटना में होने वाली इस बैठक में विपक्षी दलों के साथ अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। जानकारों की मानें, तो ये बैठक राजनीतिक शक्ति के प्रदर्शन की बैठक होने वाली है। प्रेस कांफ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा कि आयोजन पटना में ही होगा। नीतीश और लालू जी की कोशिश थी, सभी विपक्षी दल साथ आएं। नीतीश जी के साथ मैंने खुद कई नेताओं के साथ मुलाकात की। देश में जो तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है, उसे देखते हुए ये बैठक महत्वपूर्ण होगी। तेजस्वी ने कहा कि देश में इमरजेंसी लागू है, वो भी अघोषित। तेजस्वी यादव के मुताबिक इस बैठक में नवीन पटनायक और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर शामिल नहीं होंगे।

नीतीश कुमार उत्साहित
विपक्षी एकता को लेकर नीतीश कुमार के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो बार-बार बीजेपी को 10 सीटों पर समेट देने का दावा करते हैं। नीतीश कुमार इससे पूर्व भी कह चुके हैं कि एक साथ एक मंच पर सब लोग आ जाएंगे तो ये लोग सौ सीटों पर सिमट जाएंगे। नीतीश कुमार ने बीजेपी को हराने के लिए महाराष्ट्र सहित दिल्ली और ओडिशा की यात्रा की है। उन्हें पश्चिम बंगाल और दिल्ली में केजरीवाल का रिस्पांस अच्छा मिला। ओडिशा के मुख्यमंत्री ने नीतीश से मुलाकात की थी लेकिन खुलकर समर्थन नहीं किया था। नीतीश कुमार ने जब से राहुल गांधी और खरगे से मुलाकात की है। उसके बाद से उनमें उत्साह दोगुना हो गया है।

23 जून को बनेगी रणनीति
जानकारों की मानें तो नीतीश कुमार 23 जून को होने वाली बैठक में इस बात पर चर्चा करेंगे कि महागठबंधन का उम्मीदवार सभी राज्यों में बस एक सीट पर एक ही होगा। बीजेपी के खिलाफ अन्य दलों के कई उम्मीदवारों को उतरने नहीं दिया जाएगा। जानकार बताते हैं कि नीतीश कुमार ने साफ तय किया है कि विपक्षी दलों की बैठक में इस नियम को लागू किया जाएगा। जैसे यूपी की 80 सीटों पर बीजेपी के खिलाफ सिर्फ एक उम्मीदवार खड़े किये जाएंगे। इसके अलावा बिहार की 40 सीटों पर भी यही सूत्र अपनाया जाएगा। विपक्षी दलों के अगुवा नीतीश कुमार का मानना है कि बीजेपी के खिलाफ सिर्फ महागठबंधन से चयनित एक उम्मीदवार सामने उतरेगा। जानकार कहते हैं कि 23 जून को बहुत कुछ क्लियर हो जाएगा।

Latest articles

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...