7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिविपक्षी दलों की बैठक की नई तारीख आ गई, कांग्रेस ने कहा-...

विपक्षी दलों की बैठक की नई तारीख आ गई, कांग्रेस ने कहा- अपने संकल्प पर कायम हैं

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी एकता की दूसरी बैठक की तारीख तय हो गई है। कांग्रेस ने कहा कि पटना की सफल बैठक के बाद अब सर्व-विपक्षी दलों की बैठक 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में होगी। कांग्रेस नेता एमके वेणुगोपाल ने ट्वीट कर इस बैठक की नई तारीख की जानकारी दी। इससे पहले यह बैठक 12-13 जुलाई को होने वाली थी। कांग्रेस नेता ने ट्वीट में लिखा पटना में बेहद सफल सर्व-विपक्ष बैठक के बाद, हम 17 और 18 जुलाई, 2023 को बेंगलुरु में अगली बैठक करेंगे। हम फासीवादी और अलोकतांत्रिक ताकतों को हराने के अपने अटूट संकल्प पर कायम हैं। देश को आगे ले जाने के लिए एक साहसिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं।

विपक्ष की एकता प्रभावित नहीं कर सकते
इससे पहले सुबह ही कांग्रेस नेता ने कहा था कि हम जल्द ही तारीख घोषित करेंगे। हम सभी राजनीतिक दलों से बात कर रहे हैं और तारीख की घोषणा बिना किसी देरी के की जाएगी। वेणुगोपाल का कहना था कि मानसून सत्र शुरू होने से पहले बैठक जरूर होगी। महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ये विपक्ष की एकता को प्रभावित नहीं कर सकता है। ये NCP का आंतरिक मामला है। मुझे पूरा भरोसा है कि शरद पवार इस स्थिति को अच्छी तरह से संभालने के काबिल हैं।

पटना में जुटे थे 15 दल
इससे पहले पटना में 23 जून को 15 विपक्षी दलों की बैठक हुई थी। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की एनडीए सरकार के खिलाफ यह विपक्ष की पहली सबसे बड़ी गोलबंदी थी। पटना की बैठक में सीएम नीतीश कुमार के अलावा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे। बैठक में विपक्षी दलों ने बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई थी। एनडीए के खिलाफ विपक्षी दल इस बात पर सहमत है कि बीजेपी के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारकर ही सफलता मिल सकती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...