24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeजिसे सुबह लताड़ा, शाम में उसी से मिलाया हाथ, अनुष्का शर्मा और...

जिसे सुबह लताड़ा, शाम में उसी से मिलाया हाथ, अनुष्का शर्मा और Puma के बीच ये कैसा खेल

Published on

नई दिल्ली

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। अनुष्का ने हाल ही में फेमस स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा को जमकर लताड़ा है। अनुष्का ने बिना अनुमति उनकी तस्वीर इस्तेमाल करने पर प्यूमा इंडिया को जमकर खरी खोटी सुनाई, हालांकि इस विवाद में ट्विस्ट तब आ गया जब शाम को खुद वो प्यूमा के स्टोर पहुंच गईं। जिस स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा इंडिया पर अनुष्का भड़क रही थीं, शाम को उसी के साथ ब्रांड प्रमोशन कर रही थीं। प्यूमा इंडिया ने अनुष्का शर्मा को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। प्यूमा इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसकी तस्वीर भी साझा की है। अनुष्का और प्यूमा इंडिया के बीच हुई डील के डॉक्यूमेंट्स साझा किए हैं।

प्यूमा इंडिया ने बिजनेस में महिलाओं की भागीदारी के अपने कमिटमेंट के तहत अनुष्का को अपना नया ब्रांड एंबेस्डर चुना है। विराट कोहली, केएल राहुल, करीना कपूर, युवराज सिंह, हार्डी सिद्धू के बाद अब अनुष्का भारत में प्यूमा प्रोडक्ट्स का प्रचार करेंगी। द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रांड का प्रमोशन के लिए साल 2017 में प्यूमा और विराट कोहली के बीच 110 करोड़ की डील हुई थी। ये डील 8 साल के लिए की गई। विराट के बाद अब अनुष्का भी इस स्पोर्ट्स फैशन ब्रांड को प्रमोट करेंगी।

क्या है पूरा मामला
अनुष्का शर्मा ने मंगलवार को प्यूमा इंडिया को टैग करते हुए स्पोर्ट्स ब्रांड को लताड़ा था। सुबह उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ब्रांड द्वारा बिना अनुमति अपनी तस्वीर इस्तेमाल करने पर उसे खूब सुनाया था। उन्होंने लिखा कि आपको बता हैं कि मैं आपकी ब्रांड एबेसडर नहीं हूं, इसलिए मेरी तस्वीर बिना मेरी अनुमति के इस्तेमाल कैसे की? सुबह नारागजी दिखाने वाली अनुष्का शाम होते-होते वो खुद प्यूमा स्टोर पहुंच गईं। न केवल वो स्टोर पहुंचीं बल्कि प्यूमा की ड्रेस पहनकर खूब फोटो खिंचवाई। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि अब डील को पक्की करने जा रही हूं। वहीं प्यूमा इंडिया ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर डील की कॉपी शेयर की।

Latest articles

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

गोविंदपुरा पुलिस की तत्परता: 12 घंटे में ढूंढ निकाला ऑटो में छूटा 10 तोला सोना और 2 किलो चांदी, आई एस बी टी पर...

भोपाल। राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...