18.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeराजनीतिजो दल राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर... इंडिया गठबंधन ने किस मसले...

जो दल राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर… इंडिया गठबंधन ने किस मसले पर सरकार को घेरते हुए लोकसभा से किया वॉकआउट

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा में बुधवार को कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन में शामिल दलों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर सरकार को घेरा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है। अमूमन राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर सत्ता पक्ष, विपक्ष पर आरोप लगाता रहा है लेकिन बुधवार को रोल बदला दिखा। सदन से वॉकआउट के बाद कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि जो दल राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर वोट मांगती है, आज उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा को परे रखकर एक कंपनी को सहूलियत देने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा को भी नजरअंदाज कर दिया है।

खावड़ा प्रोजेक्ट पर विपक्ष का सवाल
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान गुजरात के खावड़ा में बन रहे रिनयुवल एनर्जी प्लांट (अक्षय ऊर्जा संयंत्र) के मुद्दे पर कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों ने सरकार के जवाब से असंतुष्टि जताई और वॉकआउट किया। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने प्रश्नकाल के दौरान सरकार से पूछा कि क्या खावड़ा में लगाए जा रहे संयंत्र के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रोटोकॉल में कोई ढील दी गई है? उन्होंने कहा कि खावड़ा (गुजरात) में एक बहुत बड़ा रिनयुवल एनर्जी प्लांट लगाया जा रहा है। यह भारत पाकिस्तान सीमा के एक किलोमीटर के दायरे में है। साथ ही उन्होंने पूछा कि इस प्रोजेक्ट के लिए कितनी रियायत दी गई है।

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दिया जवाब
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अपने जवाब में कहा कि जब भी किसी प्रोजेक्ट को मंजूरी दी जाती है तो केंद्र, राज्यों और अन्य संबंधित एजेंसी से जरूरी लाइसेंस लिए जाते हैं। लेकिन विपक्ष उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ। विपक्षी सांसदों ने मंत्री से सवाल का जवाब देने की मांग की और नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए। जिसके बाद कांग्रेस, डीएमके और एनसीपी (एसपी) सहित विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट किया।

मनीष तिवारी बोले- ये सरकार संवेदनशील नहीं
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने बाद में संसद परिसर में कहा कि खावड़ा प्रोजेक्ट भारत-पाकिस्तान की सीमा के एक किलोमीटर के दायरे में है जबकि राष्ट्रीय सुरक्षा के निर्देशानुसार कोई भी बड़ा इंफ्रास्ट्रक्टर प्रोजेक्ट बॉर्डर से दस किलोमीटर के दायरे तक नहीं लग सकता। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी निर्देशों में छूट दी है ?
तिवारी ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर जो राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है, इस पर सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। इससे साफ लगता है कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति ये सरकार संवेदनशील नहीं है।

गौरव गोगोई बोले- सरकार ने नहीं दिया संतोषजनक जवाब
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट से हमें पता है कि ये प्रोजेक्ट अडानी पावर का है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ये कंपनी राष्ट्रीय सुरक्षा से ऊपर है ? क्या उसे विशेष छूट मिली है ? क्या सेना की तरफ से जो संवेदनाएं प्रकट हुई क्या उसे इस कंपनी के मुनाफे के लिए नजरअंदाज किया गया है? गोगोई ने कहा कि कोई भी संतोषजनक जवाब सरकार ने नहीं दिया।

Latest articles

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...