10.5 C
London
Friday, December 12, 2025
HomeभोपालMP: रेप के आरोपी ने घर में घुसकर मां-बेटी को मारा चाकू,...

MP: रेप के आरोपी ने घर में घुसकर मां-बेटी को मारा चाकू, फिर वहीं कर ली आत्महत्या, समझौते का डाल रहा था दबाव

Published on

जबलपुर,

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र में एक सनकी व्यक्ति ने घर में घुसकर मां-बेटी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इसके बाद खुद को उसी घर के बाथरूम में बंद करके आत्महत्या कर ली. यह वारदात देर रात हुई. घायल मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम किया और जांच शुरू की.

जानकारी के अनुसार, गोहलपुर के रहने वाले 26 साल के विशाल उर्फ लोकेश राजपूत के खिलाफ एक लड़की ने रेप का केस दर्ज कराया था. पुलिस ने शिकायत के आधार पर विशाल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. करीब तीन महीने जेल में रहने के बाद विशाल जमानत पर रिहा हो गया. उसने रेप केस में समझौता करने का दबाव बनाया.

इस पर लड़की और उसकी मां ने दोबारा पुलिस थाने में विशाल के खिलाफ धमकाने और राजीनामा करने का दबाव बनाने की शिकायत दर्ज करवाई. इसके बाद विशाल को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया. इस मामले में कुछ दिन पहले विशाल जमानत पर छूटा था. उसने लड़की से फिर समझौता करने के लिए कहा.

विशाल की धमकियों से तंग आकर लड़की और उसकी मां अपना घर छोड़कर दूसरी जगह किराए पर रहने लगी. कल रात करीब 10 बजे विशाल लड़की के घर पहुंच गया और विवाद करते हुए लड़की पर चाकू से हमला कर दिया. जब लड़की की मां उसे बचाने आई तो विशाल ने उन्हें भी घायल कर दिया. इस हमले में मां बेटी को पेट और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं. दोनों को घायल करने के बाद विशाल उनके घर में ही बाथरूम में पहुंचा और खुद को चाकू मारकर आत्महत्या कर ली.

मृतक विशाल के परिजनों का आरोप है कि लड़की ने विशाल से शादी की थी और बाद में रिश्ता खत्म कर लिया था. अपनी मां के दबाव में आकर उसने विशाल के खिलाफ झूठे केस भी दर्ज करवाए थे. विशाल के परिजनों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि विशाल लड़की के घर पर बात करने गया था, जहां उसकी हत्या कर दी गई. फिलहाल पुलिस इस मामले में गहराई से पड़ताल कर रही है

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

किराए के कमरे में छात्र ने फांसी लगाई

भोपाल ।भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक 27 वर्षीय एमबीबीएस छात्र किराए के...

बिलखिरिया पुलिस ने 6 घंटे में किया हत्या का सनसनीखेज खुलासा

भोपाल ।पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात रामशरण प्रजापति द्वारा जिले में निर्देशों के अनुपालन में...