3.6 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअसल दहशतगर्द सेना में... भाषण देते ही पाकिस्तान के पूर्व मंत्री की...

असल दहशतगर्द सेना में… भाषण देते ही पाकिस्तान के पूर्व मंत्री की बेटी का अपहरण!

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिरीन मजारी के बेटी इमान मजारी का अपहरण हो गया है। इमान मजारी एक रात पहले ही पाकिस्तानी सेना के खिलाफ इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की रैली में शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी सेना को आतंकवादी करार दिया था। इस रैली में पीटीआई समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। रैली में जेल में बंद इमरान खान को जल्द से जल्द रिहा कराने की मांग की गई। इस रैली में इमरान खान की पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। इसी के बाद शिरीन मजारी की बेटी का अपहरण हो गया। शिरीन मजारी इमरान खान की सरकार में मानवाधिकार मंत्री थीं। हालांकि, 9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद सैन्य प्रतिष्ठानों पर हुए हमले को देखते हुए उन्हें पीटीआई से नाता तोड़ दिया था।

शिरीन मजारी ने क्या आरोप लगाया
शिरीन मजारी ने आरोप लगाया कि रात को सादी वर्दी में आए पुलिसकर्मियों ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि महिला पुलिसकर्मी और कुछ सादे कपड़े पहने लोग, हमारे घर का दरवाजा तोड़कर मेरी बेटी को उठाकर ले गए हैं। उन्होंने हमारे सिक्योरिटी कैमरों, लैपटॉप और बेटी का फोन छीन लिया है। जब हमने उनसे पूछा कि वे किसके लिए आए हैं तो उन्होंने इमान को बाहर खींच लिया। उन्होंने पूरे घर की जांच की। मेरी बेटी अपने रात के कपड़ों (नाइट ड्रेस) में थी। उसने कपड़े बदलने के लिए कहा लेकिन वे उसे खींचकर ले गए। उनके पास कोई वारंट नहीं था और न ही किसी तरह की कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया। यह सरकार की तानाशाही है। याद रखें कि हम घर पर दो महिलाएं रहती हैं। यह एक तरह का अपहरण है

शाह महमूद कुरैशी भी गिरफ्तार
इसके चंद घंटे पहले पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने गिरफ्तार किया गया था। शाह महमूद कुरैशी इमरान खान के सबसे करीबी और उनकी पार्टी पीटीआई के उपाध्यक्ष भी हैं। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पीटीआई की कमान कुरैशी के ही हाथ में थी। गिरफ्तारी के बाद एफआईए की टीम कुरैशी को अपने इस्लामाबाद स्थित मुख्यालय लेकर गई। कुरैशी को जेल में बंद इमरान खान से गायब हुए कूटनीतिक दस्तावेज के लिए सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। इमरान खान लंबे समय से दावा कर रहे हैं कि उनके पास विदेशी साजिश के सबूत हैं, जिसके तहत उनकी सरकार को पिछले साल अप्रैल में गिराया गया था। गोपनीय कूटनीतिक दस्तावेज का मामला जब सामने आया तब कुरैशी विदेश मंत्री के पद पर आसीन थे।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...