12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराजनीति'हमारी लोकप्रियता की खबरों को मैनेज करने की चाल है संसद का...

‘हमारी लोकप्रियता की खबरों को मैनेज करने की चाल है संसद का विशेष सत्र बुलाना’, बोले मुंबई में जुटे I.N.D.I.A. के नेता

Published on

नई दिल्ली

देश में लगातार बदल रहे सियासी हालातों के बीच अचानक संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने के ऐलान से विपक्षी दलों में खलबली मच गई। मुंबई में जुटे विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के सदस्यों ने इस पर चिंता जताते हुए इसके पीछे सरकार की कोई चाल होने की आशंका जताई। मुंबई में शुक्रवार को होने वाली विपक्षी गठबंधन की तीसरी बैठक से पहले केंद्र सरकार की ओर से 18 से 22 सितंबर तक पांच दिनों के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने का ऐलान किया गया।

इस कदम से विपक्षी खेमे में अटकलें शुरू हो गईं और कुछ नेताओं को आश्चर्य हुआ कि क्या यह अगले साल अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा के ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विचार के अनुरूप एक चाल है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश सहित कुछ पार्टी नेताओं ने इसे विपक्ष की बैठक और अडानी समूह पर ताजा खुलासों से देश का ध्यान हटाने के लिए इसे “मोदी शैली में खबरों को मैनेज” करना बताया। राहुल गांधी ने कहा कि यह कदम “थोड़ा घबराहट” पैदा करने की कोशिश है। मुंबई में विपक्षी नेताओं की अनौपचारिक बैठक में यह कदम चर्चा का मुख्य मुद्दा बन गया। अधिकतर नेताओं ने सभी दलों से अपनी एकता के प्रयासों को तेजी से आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।

सूत्रों ने बताया कि शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि विशेष सत्र महाराष्ट्र में गणेश उत्सव के समय बुलाया गया है। कहा कि भाजपा सरकार के पास कुछ न कुछ परेशान करने के लिए है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जिन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था कि भाजपा समय से पहले लोकसभा चुनाव करा सकती है, ने विपक्षी दलों को अपने एकजुटता के प्रयासों में तेजी लाने को कहा।

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विपक्षी दलों को सीट बंटवारे पर बातचीत तेज करनी चाहिए और 30 सितंबर तक संयुक्त उम्मीदवार व्यवस्था की घोषणा करने का प्रयास करना चाहिए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि सभी दलों को उन प्रमुख बिंदुओं की पहचान करनी चाहिए, जिन्हें संयुक्त घोषणापत्र का हिस्सा बनाया जा सके। इसकी घोषणा महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को करनी चाहिए।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...