14.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलअभी खत्म नहीं हुई है जंग, अगले रविवार को फिर भारत-पाक में...

अभी खत्म नहीं हुई है जंग, अगले रविवार को फिर भारत-पाक में भिड़ंत? ऐसा है समीकरण

Published on

मोहम्मद रिजवान के शानदार अर्धशतक और मोहम्मद नवाज के एक कैमियो पारी ने रविवार को एशिया कप 2022 में भारत के खिलाफ रोमांचक सुपर फोर मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से जीत दिलाई। विराट कोहली ने अपना दूसरा अर्धशतक लगाते हुए भारत को 7 विकेट पर 181 रनों तक पहुंचाया था। दूसरी ओर, रिजवान ने भी 51 गेंदों में 71 रनों के साथ अपना लगातार दूसरा अर्धशतक बनाया। लेकिन नवाज ने 20 गेंदों में छह चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 42 रन ठोककर मैच पाकिस्तान की झोली में डाल दिया।

आखिरी दो ओवरों में 26 रन चाहिए थे, खुशदिल शाह और आसिफ अली ने 19वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार को 19 रन कूट डाले। अर्शदीप ने आखिरी ओवर किया, जिसमें पाकिस्तान एक गेंद शेष रहते जीत गया। इस तरह मैच तो सुपर-4 का था लेकिन एशिया कप 2022 में यह भारत-पाकिस्तान की ‘टक्कर-2’ थी। बीसवें ओवर की पांचवीं गेंद तक चले इस रोमांचक मैच में इस बार बाजी पाकिस्तान के पक्ष में रही। अब फाइनल के लिए पाकिस्तान एक कदम आगे है तो सभी के मन में सवाल है कि भारत फाइनल तक कैसे पहुंचेगा?

सुपर 4 प्रारूप कैसे काम करता है?
चार टीमें – भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, सुपर 4 चरण के लिए क्वॉलिफाइ कर चुकी हैं और वे एक-एक बार आमने-सामने होंगी, जिसका अर्थ है कि इस स्तर पर कुल छह मैच खेले होने थे, जिसमें से दो हो चुके हैं।

फाइनलिस्ट का फैसला कैसे होगा?
जब भी कोई टीम अपना सुपर 4 संघर्ष जीतती है, उसे 2 अंक दिए जाएंगे। इसलिए, सुपर 4 चरण के बाद अंक तालिका में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली दो टीमें एशिया कप 2022 का फाइनल खेलेंगी।

एशिया कप 2022 सुपर 4 पॉइंट टेबल की स्थिति
रविवार को भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान सुपर 4 अंक तालिका में 2 अंक और 0.126 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गया, जबकि अफगानिस्तान को हराने वाली दासुन शनाका की अगुवाई वाली श्रीलंका 2 अंकों के साथ आगे चल रही है। उसका नेट रनरेट 0.589 है। टीम इंडिया वर्तमान में शून्य अंक और एनआरआर -0.126 के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि अफगानिस्तान शून्य अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -0.589 है।

भारत फाइनल के लिए कैसे क्वॉलिफाइ कर सकता है?
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारत को सुपर 4 चरण में अपने शेष दो गेम श्रीलंका (6 सितंबर) और अफगानिस्तान (8 सितंबर) के खिलाफ जीतने की आवश्यकता होगी। अगर भारत अपने बचे हुए दो मैच जीत जाता है तो अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ हारने पर श्रीलंका भी बाहर हो जाएगा। हालांकि, श्रीलंका या अफगानिस्तान के बीच मुकाबले में अगर श्रीलंका जीतता है तो मामला नेट रन रेट से तय होगा। इसलिए भारत को अपने दोनों ही मुकाबले अच्छे अंतर से जीतने होंगे, जिससे नेट रन रेट में श्रीलंका और पाकिस्तान से बेहतर हो सके। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...