0.6 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यपूरा भारत सर्दी के बाद गर्मी से परेशान, तो जैसलमेर के रेगिस्तान...

पूरा भारत सर्दी के बाद गर्मी से परेशान, तो जैसलमेर के रेगिस्तान में बिना बारिश आया जलसैलाब

Published on

जैसलमेर

देशभर में सर्दी अब छूमंतर हो गई है। कई शहरों में तेज गर्मी का अहसास भी शुरू होने लगा है। इसी बीच सरहदी जिला जैसलमेर जो अक्सर पानी की कमी को लेकर चर्चाओं में रहता है। यहां सोमवार को इस जिले के रामदेवरा में बाढ़ के हालात नजर आए। रामदेवरा जो लोक देवता रामदेव की नगरी है और मारवाड़ का कुंभ भी कहलाता है। यह क्षेत्र सोशल मीडिया पर जलमग्न होने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है।

पाइपलाइन टूटने से बने बाढ़ के हालात
दरअसल, नहर की पाइपलाइन टूटने से बिना बरसात के ही रामदेवरा में बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए। रामदेवरा में नहर विभाग की पोकरण फलसूंड सिवान पेयजल योजना की बिछाई गई पाइपलाइन सोमवार की दोपहर अचानक से फूट गई। इससे तेज रफ्तार से नहर का पानी बाहर निकलने लगा। ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग सहित आसपास की नई बस्ती के घरों में 5 फीट से अधिक नहर का पानी तेज रफ्तार से घुस गया।लोगों को समझ में नहीं आया कि क्या हो रहा है। जब तक समझ पाते तब तक लोगों के घरों में रखा सामान गहने कपड़े अन्य सामान पशुधन मोटरसाइकिल वहां अन्य खाने-पीने के सामान डूब गए।

राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त
नहर के पानी की तेज रफ्तार से निकासी हो। इसके लिए जेसीबी की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने नाले को तोड़कर के नहर पानी के निकलने की प्रयास तेज कर दिए गए। राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। ऐसे में पुलिस प्रशासन की तरफ से दोनों तरफ सड़क का आवागमन बंद करवाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पोकरण उपखंड अधिकारी प्रजोत सिंह गिल पुलिस उपाधीक्षक भवानी सिंह राठौड़ पुलिस थाना अधिकारी शंकर लाल रामदेवरा सरपंच समंदर सिंह विकास अधिकारी नरपत सिंह ग्राम विकास अधिकारी चौथाराम डिस्कॉम के अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी गण सहित नई विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

नहर के सप्लाई बंद, पर…
घटना की जानकारी देने पर नहर के सप्लाई पीछे से बंद की गई। लेकिन 2 घंटे से भी अधिक समय से पाइपलाइन में निरंतर पानी की आवक होने से तेज रफ्तार से पानी बाहर निकल रहा है। नई बस्ती में रहने वाले लोगों ने अपना घरद्वार छोड़कर सुरक्षित जगह की शरण ली है। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है किसी तरह की जनहानी नहीं हो इसलिए पुलिस का अतिरिक्त जाबता तैनात किया गया है।

ग्रामीणों ने लगाया प्रशासन पर आरोप
पानी की सप्लाई जल्दी से जल्दी रोकी जाए। इसको लेकर विशेष प्रयास किया जा रहे हैं,लेकिन नहर का पानी अपनी निरंतर की रफ्तार से अभी भी बह रहा है। लोगों के घरों में घुस रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस संबंध मे विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया था कि यहां से पानी का रिसाव हो रहा है। इसको ठीक किया जाए लेकिन अधिकारियों ने हमारी नहीं सुनी।

50 से अधिक घर पानी में डूबे
इसका नतीजा यह हुआ कि आज यह भीषण हादसा हो गया। सुनने में भले ही अजीब लगे लेकिन बिना बरसात के ही रामदेवरा में 50 से अधिक घर बरसाती पानी में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। लोग इससे बचाव के लिए सुरक्षित स्थान पर शरण लेने को मजबूर है गनीमत यह रही कि यह हादसा रात में नहीं हुआ रात में होता तो बड़ी जनहानि भी हो सकती थी।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...