10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य13 साल जिसे प्रतिभा तिवारी समझते रहे वह निकली मेहनाज, बेडरूम में...

13 साल जिसे प्रतिभा तिवारी समझते रहे वह निकली मेहनाज, बेडरूम में छ‍िपे कागज ने खोला प्रोफेसर की पत्‍नी का राज

Published on

प्रयागराज:

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर अपनी पत्‍नी के बर्ताव से बहुत परेशान थे। उनकी शादी असम की रहने वाली प्रतिभा तिवारी नाम की एक मह‍िला से 2011 में हुई थी। लेकिन शुरू से ही दोनों के बीच कुछ न कुछ विवाद होता रहता था। लेकिन शादी के लगभग 13 बाद उनके हाथ कुछ ऐसे सबूत मिले कि उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। अब मामला में पुलिस शिकायत हो चुकी है। पुलिस इसे पारिवारिक विवाद बता रही है।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर अमरे्ंद्र त्रिपाठी ने प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्‍होंने बताया कि मई 2024 को बेडरूम से कुछ ऐसे कागज मिले जिनसे पता चला कि उनकी पत्‍नी ने 2007 में धर्म परिवर्तन करके इस्‍लाम अपनाया था। इसके बाद एक मुस्लिम युवक से निकाह कर लिया था। जब इस बारे में प्रोफेसर साहब ने बात करनी चाही तो पत्‍नी ने उन्‍हें घर से निकाल दिया।

इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय के कला संकाय के विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर अमरे्ंद्र त्रिपाठी का घर क्लाइव रोड के पास है। इनका 27 जून 2011 को असम की युवती से विवाह हुआ था। अब उनके दो बच्चे, एक बेटा और एक बेटी है। एसोसिएट प्रोफेसर की तहरीर के मुताबिक, विवाह के कुछ समय बाद से ही पत्नी का व्यवहार आक्रामक और अमानवीय होता चला गया। लेकिन रीति रिवाज को देखते हुए संबंध को निभाते रहे।

इसी बीच 13 मई, 2024 को उन्हें बेडरूम से कुछ कागजात मिले, जिससे पता चला कि पत्नी ने उनसे विवाह करने से पहले इस्लाम धर्म अपनाकर दिल्ली में मुस्लिम युवक से निकाह किया था। लेकिन उसके परिवार वालों ने तमाम तथ्यों को छिपाकर बेटी की शादी उनसे करवा दी, जोकि उनके साथ छल था।

अमरेंद्र त्रिपाठी का यह भी कहना है कि दूसरी तरफ पत्नी फोटो और वीडियो वायरल कर उन्‍हें दुश्चरित साबित करने की कोशिश करती रही हैं।पूरा मामला सिविल लाइन कोतवाली में दर्ज हो चुका है। फिलहाल पुलिस अभी इसे सिर्फ पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद मानकर ही चल रही है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...