17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यअहीरों का काम जानवर पालना था... अखिलेश पर योगी के कैबिनेट मंत्री...

अहीरों का काम जानवर पालना था… अखिलेश पर योगी के कैबिनेट मंत्री का विवादित बयान, मचेगा राजनीतिक घमासान

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरुआत हंगामेदार रहने के बाद सत्ता पक्ष का आक्रोश सामने आने लगा है। मॉनसून सत्र के पहले दिन मणिपुर के मसले पर विधानसभा की कार्यवाही को हंगामे की भेंट चढ़ा दिया गया। इसके अलावा मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ओर से महंगाई और आवारा पशुओं के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से लेकर लगातार आवारा पशुओं के मुद्दे को गरमाया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ और सरकार को वे घेरते रहे हैं। प्रदेश में आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं पर लगतार उनका बयान आता रहा है। इन मामलों पर यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और भाजपा के सीनियर नेता लक्ष्मी नारायण चौधरी का विवादित बयान सामने आया है। एक मीडिया इंटरव्यू में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ने कहा है कि अहीरों का काम ही जानवर पालना था। अखिलेश यादव अपनी असलियत से भटक रहे हैं। वे अपने पैतृक धंधे को ही भूल रहे हैं। मंत्री के बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए उन्हें बेबस और महत्वहीन करार दे दिया है।

बयान पर मच सकता है घमासान
कैबिनेट मंत्री के बयान पर घमासान मच सकता है। अभी तक मणिपुर और अन्य मुद्दों पर फोकस कर रही समाजवादी पार्टी को मंत्री ने एक नया मुद्दा दे दिया है। अखिलेश यादव पर दिए गए बयान को सपा पूरे समाज से जोड़कर पेश कर सकती है। दरअसल, अखिलेश यादव पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गाय और भैंस पालना तो अहीरों का मुख्य कार्य था। अखिलेश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे मंत्री के घर में पैदा हुए। मुख्यमंत्री के घर में बड़े हुए। आसमान से टपके हुए हैं। इसलिए, बार-बार उन्हें वही बात याद आती है।

मंत्री ने कहा कि जानवरों को पालने का काम उनके पूर्वजों का धंधा है। मंत्री ने कहा कि जिस नंद बाबा के वंशज वे खुद को बताते हैं, उनकी तो 9 गायें थीं। मंत्री का बयान अब चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, अखिलेश यादव ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

अखिलेश ने किया पलटवार
योगी सरकार में मंत्री के बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि उन शक्तिहीन बेबस मंत्रियों की व्यक्तिगत टिप्पणी पर क्या जवाब देना, सरकार में जिनकी कोई गिनती तक नहीं है। हमारी तो यही प्रार्थना है कि बेचारगी से त्रस्त ऐसे मंत्री जी को भगवान सन्मति दे। उन्होंने कहा कि अगर अहंकार से मतिभंग होने का कोई उपचार होता तो हम उसके लिए भी सच्चे मन से प्रार्थना करते। दरअसल, सोमवार को सदन की कार्यवाही मणिपुर मुद्दे पर स्थगित किए जाने के बाद भाजपा के कई नेताओं का बयान सामने आया है। इस बीच मंत्री के बयान का मुद्दा गरमा गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...