7.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यदुनिया कर रही वाहवाही, लेकिन सुब्रह्मण्यन स्वामी की नजर में इकॉनमी पर...

दुनिया कर रही वाहवाही, लेकिन सुब्रह्मण्यन स्वामी की नजर में इकॉनमी पर मोदी सरकार फेल! जानिए क्या कहा

Published on

अहमदाबाद

भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती की दुनियाभर में वाहवाही हो रही है। वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम से लेकर आईएमएफ के मंचों पर इंडिया की ग्रोथ स्टोरी की चर्चा है लेकिन पूर्व राज्यसभा सदस्य सुब्रह्मण्यम स्वामी की नजर में इकॉनमी के मोर्चे पर मोदी सरकार फेल है। गुजरात के वडोदरा में स्थित पारूल यूनिवर्सिटी में सुब्रह्मण्यम स्वामी ने हिंदू राष्ट्र से लेकर राम मंदिर और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर बोले। सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि मोदी अर्थव्यवस्था में विफल रहे हैं, इसलिए उन्हें अगले चुनाव में खड़ा नहीं होना चाहिए।

अर्थव्यवस्था की हालत खराब
सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा मोदी अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर फेल है। चीन के मुद्दे पर भी है और तो और राज्यों में जाे हो रहा है उस मुद्दे पर भी फेल है। राम मंदिर बनवाने के मुद्दे पर स्वामी ने कहा जो कुछ किया मैंने किया है। स्वामी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अर्थव्यवस्था में कुछ भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय में भारत की अर्थव्यवस्था 16 प्रतिशत गिरी। अभी तक ऊपर नहीं आ पाई है। बाकी देशों की अर्थव्यवस्था ऊपर आ चुकी है। स्वामी ने कहा कि जो भी थोड़ी बहुत अर्थव्यवस्था है उसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जा रहा है। स्वामी ने चुनौती देते हुए कहा कि मीडिया सरकार के पक्ष के लोगों के साथ उनकी डिबेट कराए।

राहुल गांधी को स्वामी ने दी सलाह
पूर्व राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी को बचकाना हरकते करने वाला बताया। उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट से क्या फैसला आएगा मुझे नहीं पता है, लेकिन वह बचकानी बातें कर रहे हैं । ऐसे कई मुद्दे हैं जिन्हें उठाया जाना चाहिए लेकिन वे बचकानी बातों में ही रह जाते हैं। धारा 370 हटाने के मुद्दे को भी उन्होंने आधा-अधूरा बताया है।

हिंदू राष्ट्र की वकालत की
पारूल यूनिवर्सिटी में के लॉ फेस्टिवल में मेहमान बने स्वामी ने कहा कि हिंदू राष्ट्र को लेकर उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए देश का विभाजन किया गया था । यहां मुसलमान रह सकते हैं, लेकिन संस्कृति हिंदू होनी चाहिए। तो इसके बाद उन्होंने रामसेतु का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार रामसेतु को क्यों राष्ट्रीय धरोहर घोषित नहीं कर रही है। इसे राष्ट्रीय धरोहर घोषित करना चाहिए ताकि कोई भी आने वाले समय इसका कुछ नहीं बिगाड़ सके। उन्होंने रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर बनाने में कोई अड़चन नहीं है। वहां कोई हिंदू-मुस्लिम और क्रिशिचयन का मुद्दा नहीं है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...