7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यटमाटर और अदरक की चोरी... 66 दुकानों के चटकाए चोरों ने ताले,...

टमाटर और अदरक की चोरी… 66 दुकानों के चटकाए चोरों ने ताले, लाखों का माल पार

Published on

गुमला,

जैसे-जैसे टमाटर और अदरक दाम महंगा होता जा रहा है. वैसे-वैसे टमाटर और अदरक के चोरी होने की खबरें भी सामने आ रही हैं. एक बार फिर भारी मारा में टमाटर और अदरक को चुरा लिया गया है. मामला झारखंड के गुमला का है. यहां पर 66 दुकानों के ताले तोड़े गए और उनमें रखे टमाटर और अदरक चोरी कर लिया गया है. साथ ही चोरी करने वालों में 2 लाख रुपए कीमत के इलेक्ट्रोनिक तोल कांटे भी चोरी कर लिए हैं.

दरअसल, गुमला शहर के सदर थाना क्षेत्र के बड़ा दुर्गा मंदिर रोड टंगरा सब्जी मार्केट मौजूद है. 5 तारीख की रात को चोरी की घटना को बदमाशों में अंजाम दिया. सुबह जब दुकानदार मंडी पहुंचे तो उनके होश ही उड़ गए. 66 दुकानों के ताले चटके हुए थे. दुकानों में मौजूद सब्जियां, तौल कांटे और दूसरा सामान गायब था.

चोर इन दुकानों से करीब 50 किलो टमाटर, 10 किलो अदरक सहित दूसरी अन्य सब्जियों सहित 2 लाख की कीमत के तौल कांटे चोरी करके फरार हो गए. चोरी की घटना के बाद दुकानदारों में गुस्सा गए और उन लोगों ने मंडी बंद का ऐलान कर दिया. जमकर हंगामा मचाया और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे.

घटना की सूचना मिने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने दुकानदारों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. सदर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने कहा कि चोरों की तलाश की जा रही है. आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को तलाशा जा रहा है. जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा.

10 किलो टमाटर ले गए चोर
पीड़ित दुकानदार उमेश्वरी का कहना है कि चोर उसकी दुकान से 10 किलो टमाटर, इंवर्टर बैटरी और तराजू चोरी करके ले गए हैं. चोरों ने 66 दुकानों पर हाथ साफ किया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...