12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य...तो खुदकुशी कर लेते एकनाथ शिंदे! उद्धव के खिलाफ बगावत पर केसरकर...

…तो खुदकुशी कर लेते एकनाथ शिंदे! उद्धव के खिलाफ बगावत पर केसरकर के दावे से बवाल

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में शिवसेना स्थापना दिन के बाद से एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट के बीच में दूसरे को ‘गद्दार’ और खुद को ‘स्वाभिमानी’ करार देने का अभियान चल रहा है। महाराष्ट्र में गद्दारों के विरोध में ‘स्वाभिमान’ नाम का आंदोलन चल रहा है। वहीं उद्धव गुट आज एकनाथ शिंदे के खिलाफ गद्दार दिवस मना रहा है। एक साल पहले आज ही के दिन उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 40 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे ने बगावत कर दी थी। इस वजह से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मचा हुआ था। इस बीच शिंदे गुट के मंत्री दीपक केसरकर के बयान ने हंगामा खड़ा कर दिया है। दीपक केसरकर ने कहा कि अगर एकनाथ शिंदे का बगावत वाला कदम कामयाब नहीं होता तो वह सभी विधायकों को वापस भेज देते और अपने सिर में गोली मार लेते। केसरकर ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने विधायकों के लिए कभी अपनी जान की परवाह नहीं की। इसलिए हम उनके साथ खड़े हैं।

दीपक केसरकर ने कहा, बगावत के समय एक बार एकनाथ शिंदे ने कहा था कि जब मैंने यह सोचना शुरू किया कि मेरा विद्रोह सफल होगा या नहीं। अगर मैं अपने कदम में असफल होता या मुझे लगता कि मैं सफलता हासिल नहीं कर पाऊंगा। तब उस समय मैं एक ही काम करता कि अपने साथ आए विधायकों को वापस भेज देता। साथ ही एक फोन करके कहता कि इन लोगों की कोई गलती नहीं है कि गलती मैंने की है और उसके बाद मैं अपने सिर में गोली मार लेता।

एकनाथ शिंदे की उस बात को याद करते हुए दीपक केसरकर ने कहा कि इस तरह की बात करने वाले शख्स किसी का बुरा नहीं सोच सकता। निश्चित तौर पर उसके अंदर इंसानियत है कि मेरी वजह से किसी विधायक को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। ऐसे व्यक्ति के साथ तो लोग जरूर जुड़ना चाहेंगे। जिस व्यक्ति को अपनी जान से ज्यादा दूसरों के जान की परवाह हो। लोग ऐसे इंसान के साथ नहीं खड़े होंगे तो फ़ी किसके साथ खड़े होंगे।

बाल ठाकरे के सिद्धांतों को छोड़ दिया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने सोमवार को आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे ने एनसीपी और कांग्रेस से हाथ मिलाने के लिए दिवंगत बाल ठाकरे की विचारधारा को त्याग दिया। शिवसेना के 57वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोला। शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए उद्धव ने बाल ठाकरे की विचारधारा से समझौता किया गया।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...