15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराजनीतितब वो ममता बनर्जी पर टूट पड़े थे रिजिजू ने याद दिलाया...

तब वो ममता बनर्जी पर टूट पड़े थे रिजिजू ने याद दिलाया बंगाल की सीएम पर हमले वाला किस्‍सा

Published on

नई दिल्‍ली

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा में हिस्‍सा लेते हुए कई पुराने किस्‍सों की याद दिलाई। रिजिजू ने कहा कि 2004 से वह इस सदन के सदस्य हैं। इसके नाते उन्‍होंने बहुत कुछ देखा है। उन्‍होंने उन दिनों की याद दिलाई जब बीजेपी विपक्ष में बैठती थी। कांग्रेस पार्टी 2004 में 145 सीट जीतकर सत्‍ता में आई थी। बीजेपी के पास 138 सीट थीं। सिर्फ सात सीट का फर्क था। 14वीं लोकसभा में वाम दल की संख्या 63 थी। वाम दलों के सपोर्ट से कांग्रेस ने यूपीए-1 सरकार बनाई थी। रिजिजूद ने वाम दलों की ओर से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर हमले वाला किस्‍सा भी सुनाया।

रिजिजू ने कहा कि आज विपक्षी दल हम लोगों को कहते हैं कि एनडीए अपने दलों को इज्जत नहीं देती है। हमने ये दृश्य भी देखा है कि कांग्रेस के पास 145 सीट होने के बाद भी उनका व्यवहार ऐसा था जैसे उनके पास 450 सीट से ज्‍यादा हों। जब वाम दल किसी बात पर विरोध करते थे तो वे वाम दलों की भी बेइज्जती करते थे।

रिजिजू ने सदन में एक पुराना किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि आज टीएमसी के जितना मेंबर बैठे हैं उनको मैं याद दिलाना चाहता हूं। उस समय टीएमसी से ममता बनर्जी अकेली जीतकर आई थीं। ममता ने कुछ अपनी बात रखने के लिए कागज स्पीकर तक भेजा और बोलने की भी कोशिश कीं। लेकिन, उस समय लेफ्ट फ्रंट वालों ने ममता को बोलने नहीं दिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यहां तक कि ममता ने जब बार-बार बोलने की कोशिश की तो पूरा वाम दल फिजिकली उन पर टूट पड़ा। उन्‍हें आज भी वो दृश्य याद हैं। इसके बाद बीजेपी के कुछ सदस्यों ने बिल्कुल आगे कूदकर उन्‍हें रोका। वाम दलों के सदस्‍यों को कहा गया कि वे इस तरह लोकसभा में संख्याबल पर एक महिला सांसद पर अटैक नहीं कर सकते हैं। रिजिजू ने कहा कि आज ममता शायद ये नहीं करती होंगी या टीएमसी की संख्या बढ़ गई तो उनके व्यवहार में अलग सा बदलाव आ गया है। उनकी भाषा भी बदल चुकी है। लेकिन हम ऐसी चीजों को भूलते नहीं हैं।

Latest articles

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

हमीदिया अस्पताल की बड़ी लापरवाही: 450 ग्राम की नवजात को मृत घोषित कर थमाया डेथ सर्टिफिकेट, 4 घंटे बाद पिता ने चलती देखीं सांसें

भोपाल भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित हमीदिया अस्पताल में संवेदनहीनता और चिकित्सकीय लापरवाही का एक सनसनीखेज...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...