12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराजनीतितब तो सभी राजभवनों के नाम कर्तव्य भवन कर दीजिए... कर्तव्य पथ...

तब तो सभी राजभवनों के नाम कर्तव्य भवन कर दीजिए… कर्तव्य पथ पर थरूर का तंज

Published on

नई दिल्ली

राजपथ का नाम बदल कर कर्तव्यपथ करने के लिये सरकार को आड़े हाथों लेते हुये कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को पूछा क्या सभी राजभवनों का नाम बदल कर कर्तव्य भवन नहीं कर दिया जाना चाहिये । कांग्रेस नेता ने चुटकी लेते हुये यह भी कहा कि राजस्थान का नाम बदल कर कर्तव्यस्थान कर दिया जाना चाहिये ।

थरूर ने ट्वीट किया, ‘अगर राजपथ का नाम बदल कर कर्तव्यपथ कर दिया गया है, तो क्या सभी राजभवनों का नाम बदल कर कर्त्तव्य भवन नहीं कर दिया जाना चाहिये।’ उन्होंने कहा, ‘यहीं क्यों रुकें। राजस्थान का नाम बदल कर कर्तव्यस्थान कर दीजिए।’

सरकार ने राजपथ का नाम बदल कर कर्तव्यपथ कर दिया है। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी शुक्रवार को इसी तरह का प्रश्न करते हुये ट्वीट किया था, ‘क्या सभी राजभवनों को अब कर्तव्य भवन के तौर पर जाना जाएगा।’

शनिवार को महुआ ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘इस बीच, पश्चिम बंगाल के नये भाजपा प्रभारी कर्तव्यधानी एक्सप्रेस से सियालदह तक की यात्रा में कर्तव्य कचौरी का आनंद ले सकते हैं, उसके बाद कर्त्तव्यभोग का स्वाद ले सकते हैं। स्वादिष्ट।’ भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल के लिये पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...